एक्सप्लोरर

Rajasthan: डिस्कॉम कार्मिकों ने दिया धरना, 7 सूत्रीय मांग नहीं मानने पर जयपुर में आंदोलन की चेतावनी

Jaisalmer News: राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी संगठन के बैनर तले डिस्कॉम कार्मिकों ने एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों में विद्युत निगम प्रबन्धन के प्रति आक्रोश है.

Rajasthan News: जैसलमेर में डिस्कॉम के कार्मिकों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय के आगे धरना दिया. राजस्थान में पांचों विद्युत निगमों के कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन योजना लागू करने के आदेश जारी किये गये हैं. आदेश के तहत पुरानी पेंशन योजना का विकल्प चुनने वाले सेवानिवृत कर्मचारियों के जीपी एफ खाता संख्या आवंटित कर पेंशन जारी की चुकी है और 2023 के बाद नियुक्त कार्मिकों के भी जीपीएफ खाता आवंटित कर दिये गये हैं.

लेकिन सेवारत कर्मचारियों की सीपीएफ कटौती बंद नहीं की गई और न ही जीपीएफ खाता नम्बर आवंटित किये गये हैं. जिससे कर्मचारियों में विद्युत निगम प्रबन्धन के प्रति गहरा आक्रोश है. पांचों विद्युत निगमों में पुरानी पेंशन योजना लागू की जा चुकी है. लेकिन वर्तमान स्थिति में सीपीएफ कटौती बंद करने और जीपीएफ खाता आवंटित करने का विद्युत निगम प्रबन्धन की तरफ से निर्णय नहीं लिया गया है. जिससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष और आक्रोश है.

जिन कर्मचारियों पर EPFO के प्रावधान लागू नहीं हैं उनकी कोई कटौती ईपीएफओ को नहीं भेजी जा रही है. इन कर्मचारियों का खुद का और निगम का सम्पूर्ण अंशदान निगम के पास ही है, उन्हें भी GPF खाता आवंटन नहीं किया गया है.

राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र दवे ने बताया कि ओपीएस लागू होने के स्पष्ट प्रावधान होने के बाद भी सीपीएफ कटौती बन्द नहीं हुई. ईपीएफ अंशदान ईपीएफओ को भेजना बंद नहीं हुआ और न ही जीपीएफ खाता आवंटन कर कटौती शुरू की गई है. इस कारण कर्मचारियों में गुस्सा है. 

डिस्कॉम के कार्मिकों की क्या है मांग?

1. विद्युत निगमों के कार्मिकों के लिये पुरानी पेंशन योजना के तहत जीपीएफ खाता में कटौती चालू और सीपीएफ कटौती बन्द करना

2. इंटर डिस्कॉम ट्रॉसफर पॉलीसी बनाने की मांग 

3. आईटीआई होल्डर तकनीशियन-III, ।। व । के लिये वर्ष 2018 से लागू टाइम बाउंड पद-अपग्रेडेशन का वित्तीय लाभ ज्वाइनिंग तिथि से लागू करवाया जाये

4. RGHS योजना को विद्युत निगम कार्मिकों के लिये राज्य सरकार के कार्मिकों की तरह लागू करवाई जाये

5. अति आवश्यक सेवा के तहत तकनीकी कार्मिकों को हार्ड ड्यूटी अलाउंस दिया जाये

6.  दुर्घटना बीमा योजना को विद्युत निगमों के कार्मिकों पर भी लागू करवाया जाये. 

7. ठेका कर्मियों की सेवायें रेक्सो की तर्ज पर राजस्थान लॉजिस्टिकल सर्विसेज डिलीवरी कॉर्पोरेशन के अन्तर्गत ली जाये

डिस्कॉम के कार्मिकों ने चेतावनी दी कि मांग नहीं माने जाने पर अगले महीने जयपुर में विद्युत भवन का घेराव कर प्रदर्शन किया जायेगा. प्रदर्शन से पैदा होने वाली स्थिति के लिये विद्युत निगम प्रबन्धन स्वयं जिम्मेदार होगा.

सीपी जोशी ने राजस्थान BJP अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की, क्यों उठाया ये कदम? जानें

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget