एक्सप्लोरर

सीपी जोशी ने राजस्थान BJP अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की, क्यों उठाया ये कदम? जानें

CP Joshi News: राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सीपी जोशी ने ऐसे समय में इस्तीफा देने की पेशकश की है जब राज्य में 5 सीटों पर विधानसभा उप-चुनाव होने वाले हैं. पार्टी का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में खराब रहा है.

CP Joshi Resignation: राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सीपी जोशी ने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है. सीपी जोशी पिछले तीन दिनों से दिल्ली में हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर उन्होंने एक व्यक्ति एक पद के चलते इस्तीफा देने की पेशकश की है. जोशी राजस्थान की चित्तौड़गढ़ सीट से सांसद हैं.

सीपी जोशी ने संसद भवन में 22 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. तब उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने पर बधाई दी और मार्गदर्शन प्राप्त किया.

उप-चुनाव से पहले बदलाव!

बता दें कि राजस्थान में अगले कुछ दिनों में पांच सीटों पर उप-चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में बीजेपी इस चुनाव के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. पार्टी का लोकसभा चुनाव में 2019 के मुकाबले बेहद खराब प्रदर्शन रहा था. इसके पीछे जातिगत समीकरण समेत कई कारण माने जा रहे हैं. 

राजस्थान की 25 सीटों में बीजेपी 14 सीटें ही जीत सकी. 2019 के चुनाव में बीजेपी ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस बार कांग्रेस 8 और उसकी गठबंधन सहयोगियों ने तीन सीटें जीती.

जातिगत समीकरण

बीजेपी के संगठन में कई वर्षों बाद ऐसा हुआ है कि सीएम के साथ प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण, उपाध्यक्ष भी ब्राह्मण और कार्यालय प्रभारी भी ब्राह्मण हैं. ऐसे में अब पार्टी यहां किसी अन्य जाति के नेता को अध्यक्ष पद पर बैठा सकती है.

देवली -उनियारा, चौरासी, झुंझुनू,दौसा और खींवसर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं. इस उपचुनाव से पहले बीजेपी किसी दिग्गज नेता को अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठा सकती है.

सीपी जोशी मार्च 2023 में सतीश पुनिया की जगह राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष बने थे. उनके अध्यक्ष रहते राज्य विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की. वहीं लोकसभा चुनाव में झटका लगा.

'बेचारी' कहे जाने पर भड़कीं वित्त मंत्री दीया कुमारी, कहा- यह कांग्रेस की मानसिकता का प्रमाण है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget