एक्सप्लोरर

Jaisalmer News: लंपी वायरस के बाद जैसलमेर में हाइपोडर्मा का सितम, इलाके के 70% हिरण इस बीमारी से ग्रसित

Rajasthan News: जैसलमेर जिले के लाठी वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्र में हिरणों में हाइपोडर्मा बोवीस बीमारी तेजी से फैल रही है. अब तक 70% हिरण इस बीमारी से ग्रसित हो चुके हैं.

Jaisalmer Hypoderma Disease: राजस्थान (Rajasthan) में जहां एक और लंपी वायरस (Lumpy Virus) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है वहीं दूसरी ओर जैसलमेर जिले के लाठी वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्र में हिरणों में हाइपोडर्मा बोवीस बीमारी तेजी से फैल रही है. वन्यजीव संस्थान के डॉक्टर श्रवणसिंह राठौड़ ने बताया कि क्षेत्र में अब तक 70% हिरण इस बीमारी से ग्रसित हो चुके हैं. वन्य जीव विशेषज्ञ का कहना है कि यह बीमारी अगस्त माह से शुरू हुई जिनके नवंबर माह तक चलने के आसार हैं. इसमें किसी भी हिरण की मौत होने की संभावना नहीं रहती लेकिन समय रहते हिरण को इलाज मिल जाए तो वह जल्दी स्वस्थ हो सकती है.

विशेषज्ञों ने बताया कि हर वर्ष इस बीमारी का प्रकोप अगस्त से नवंबर माह के बीच ही रहता है. नवंबर माह के बाद यह बीमारी खुद ही ठीक हो जाती है. अभी तक जैसलमेर जिले के लाठी सहित भादरिया, धोलिया, खेतोलाई, गंगाराम की ढाणी सहित आसपास के वन्य जीव बाहुल्य क्षेत्र में विचरण करने वाले हिरणों में इन दिनों हाइपोडर्मा बोवीस नामक बीमारी फैल रही है. जंगल में विचरण कर रहे लगभग 70% हिरण इस बीमारी से ग्रसित हो चुके हैं. हिरणों के शरीर पर बड़े-बड़े उभार हो गए हैं.

यह बीमारी चिंकारों में पाई जाती है

वन्य जीव विशेषज्ञ का कहना है कि पहले यह बीमारी चिंकारों में पाई जाती थी. यह बीमारी काले हिरणों में कभी नहीं देखी गई, लेकिन अब काले हिरणों के साथ-साथ सफेद हिरणों में भी देखी जा रही है. हालांकि विभाग के विशेषज्ञ भी मानते हैं कि यह बीमारी इन वन्यजीवों के बीच का जीवन चक्र का एक हिस्सा है यह परजीवी लार्वा है. इस बीमारी के चिंकारों को पकड़कर इलाज किया जा सकता है. हलांकि विभाग का मानना है कि चिंकारों को पकड़कर इलाज करना सुरक्षित और व्यवहारिक नहीं है. ऐसे में 3 माह के बाद खुद ही बीमारी ठीक हो जाती है.
  
वारबल मक्खी के लार्वा से बीमारी फैली

वन्यजीव प्रेमी बिट्ठल विश्नोई ने बताया कि हिरणों के शरीर में यह बीमारी वार्बल मक्खी के लावे से फैलती है. जब मधुमक्खी पशुओं या हिरणों के शरीर पर अंडे देती है तो यह अंडे से बनने वाले लार्वे फैलती है. यह लार्वा करीब 20 दिनों के बाद व्यूपा फार्म बनकर चिंकारों के शरीर से नीचे गिर जाता है. वैक्सीनेशन के लिए अभी तक विभाग की ओर से कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई.

हाइपोडर्मा बोवीस से जुड़ी बड़ी बातें

वन्यजीव संस्थान के डॉक्टर श्रवणसिंह राठौड़ ने बताया कि इस क्षेत्र के 70 फीसदी चिंकारा बीमारी की चपेट में है. जैसलमेर के लाठी, भादरिया, धोलिया और खेतोलाई के वन्य क्षेत्र में हिरण बड़ी तादाद में विचरण करते हैं. विभाग के मुताबिक इस बीमारी के 3 माह तक फैलने की आशंका रहती है, जिसमे करीब 20 दिन में लार्वा प्यूपा फार्म बनकर गिर जाता है, जिससे बाद हिरण ठीक होने लगते हैं.

Rajasthan News: आंगनबाडी केन्द्रों पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दिया जा रहा घटिया पोषाहार, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई

Agriculture Scheme: राजस्थान में छात्राओं के लिए खुशखबरी, एग्रीकल्चर पढ़ने पर मिलेंगे 15 हजार रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget