एक्सप्लोरर

Rajasthan: जयपुर में दुनिया के तीसरे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण का कार्य हुआ शुरू, सीएम अशोक गहलोत ने किया शिलान्यास

जयपुर दिल्ली बाईपास पर दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सेक्रेटरी जय शाह व अन्य लोग मौजूद रहे.

Rajasthan News: राजस्थान सरकार द्वारा जयपुर में दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के बनाने का काम शुरू हो गया है. प्रदेश के खेल प्रेमियों का लंबा इंतजार अब समाप्त हो गया है. शनिवार को जयपुर दिल्ली बाईपास पर दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सेक्रेटरी जय शाह समेत राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे. पहले चरण में स्टेडियम निर्माण में कुल 280 करोड़ रुपए की लागत आएगी. जिसमें स्टेडियम के साथ व प्रैक्टिस ग्राउंड के साथ ही हॉस्टल, स्पोर्ट्स क्लब और जिम भी बनाया जाएगा.

अशोक गहलोत ने ये कहा

इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज का दिन राजस्थान क्रिकेट के लिए स्वर्णिम अवसर है. आरसीए के पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी ने देखा था, जयपुर में आरसीए का अपना स्टेडियम का सपना, राजस्थान में प्रोफेशनल क्रिकेट का माहौल बन रहा है. दुनिया के 10 में से 7 बड़े स्टेडियम भारत में हैं और राजस्थान के का ये स्टेडियम तीसरे स्थान पर होगा. ये राजस्थान के खिलाड़ी और प्रदेश वासियों के लिए गौरव की बात है.

गहलोत ने कहा कि दीपक चाहर, महिपाल, राहुल चाहर, खलील अहमद और अब रवि बिश्नोई का भारतीय टीम में होना बड़ी उपलब्धि है. ऐसी उम्मीद है कि अब राजस्थान को बीसीसीआई इग्नोर नहीं होने देगा. आईपीएल मैचों में राजस्थान को प्रिफरेंस दीजिए. राजस्थान को यदि मैच देंगे तो राजस्थान के साथ न्याय होगा. भारत-न्यूजीलैंड के मैच में जाने का उन्हें मौका मिला जहां अच्छा प्रबंधन था. आगे भी उम्मीद है कि मैच का आयोजन होता है, तो राजस्थान सरकार की तरफ से भी बीसीसीआई को पूरा सहयोग मिलेगा.

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताए अपने अनुभव

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि पिछले दस साल में काफी संसाधनों का विकास हुआ है. आज बीसीसीआई दुनिया में लीडिंग क्रिकेट बोर्ड है. मैंने काफी दिन जयपुर में बिताए हैं. भले ही जूनियर क्रिकेट या रणजी की बात की जाए यहां का एसएमएस स्टेडियम बेहतरीन है. लेकिन अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम बना रहे हैं, यह खुशी की बात है. उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की कुछ निराशा है कि मेरा कोलकाता का स्टेडियम अब पिछले पायदान पर आ गया हैं, पहले अहमदाबाद और जयपुर का स्टेडियम होगा. लेकिन यह बहुत खुशी की बात है की भारत के दो स्टेडियम दुनिया की सूची में हैं. बहुत सारे खिलाड़ी राजस्थान से देश के लिए खेल रहे हैं. उम्मीद है आगे भी खेलेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे.

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम के प्रोजेक्ट का काम ढाई से तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है. यहां 100 एकड़ की जमीन पर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है. यह देश का दूसरा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा. इसमें 75 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता विकसित की जाएगी. स्टेडियम का निर्माण 2 फेज में कराया जाएगा. इस स्टेडियम में 11 क्रिकेट पिच, 2 प्रैक्टिस ग्राउंड, एक क्रिकेट एकेडमी के अलावा हॉस्टल, पार्किंग, स्पोर्ट्स क्लब, होटल और जिम की आदि सुविधाएं होंगी, जो इंटरनेशनल लेवल की होगी.

अहमदाबाद में बना मोटेरा स्टेडियम की दर्शक क्षमता 1 लाख 10 हजार है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की क्षमता एक लाख दर्शक है. ऐसे में मोटेरा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. वहीं, अब जयपुर में बनने जा रहा स्टेडियम तीसरे नंबर पर रहेगा.

यह भी पढ़ें-

Rajasthan News: गहलोत के मंत्री के तंबाकू वाले पर बयान पर कैबिनेट मिनिस्टर गजेंद्र सिंह शेखावत का तंज, पूछा ये सवाल

Jodhpur News: 'सरकारी कर्मचारी भी बीपीएल श्रेणी में ले रहे योजनाओं का लाभ, सरकार ने चिन्हित कर की ये कार्रवाई

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
डीग: घर के बाहर खड़े होने पर विवाद, महिला को मारी गोली
डीग: घर के बाहर खड़े होने पर विवाद, महिला को मारी गोली
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान
राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Embed widget