एक्सप्लोरर

दिल्ली के बाद अब जयपुर के कोचिंग सेंटर में लापरवाही, गैस रिसाव से 10 स्टूडेंट बेहोश, धरने पर छात्र नेता

Jaipur Coaching Gas Leakage: जयपुर के उत्कर्ष कोचिंग में गैस लीक होने से 10 लोग बेहोश हो गए. गैस का रिसाव कहां से हुआ और इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है, अभी इसको लेकर जांच जारी है.

Jaipur Utkarsh Coaching Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर में उत्कर्ष कोचिंग सेंटर नाम के संस्थान में उस समय हादसा हुआ, जब यहां कई बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. रविवार  (16 दिसंबर) को पढ़ाई करते समय कई छात्र-छात्राएं बेहोश होने लगे. इसके पीछे की वजह गैस लीकेज बताई गई. आशंका है कि कोचिंग के आसपास जो सीवरेज सिस्टम है, वहां से गैस का रिसाव हो रहा था, जिससे लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. 

उत्कर्ष क्लासेस जयपुर में रिद्धि सिद्धि चौराहे के पास गोपालपुरा रोड पर स्थित है. यहां हुए गैस रिसाव का शिकार कुल 10 लोग हुए, जिनमें 7 छात्राएं, दो छात्र और एक कुक हैं. सभी को जयपुरिया और सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से दो छात्राओं की स्थिति चिंताजनक भी बताई गई है. 

कहां से हुआ जहरीली गैस का रिसाव
स्थानीय लोगों का कहना है कि कोचिंग सेंटर के पीछे नाले से सीवेज गैस निकली होगी. वहीं, जांच में अज्ञात जहर की बात सामने आई है. गैस बदबूदार थी और छात्रों पर इसका प्रभाव काफी बुरा पड़ा. स्टूडेंट्स की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात तक दो छात्राएं आईसीयू में भर्ती रहीं. 

छात्र बैठे धरने पर
कोचिंग सेंटर में हुई इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है, अभी इसका पता नहीं लग सका है क्योंकि उत्कर्ष क्लासेस के मैनेजमेंट का कहना है कि वहां गैस निकलने का कोई सोर्स नहीं है, न ही बिल्डिंग में ऐसी कोई पाइपलाइन है. ऐसे में नगर निगम की एक टीम घटना की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऐसी जहरीली गैस उत्कर्ष क्लासेस की बिल्डिंग तक कैसे पहुंची?

वहीं, इस हादसे से नाराज छात्र प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि 10 लोगों की तबीयत इस कदर बिगड़ी है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. अगर देर होती तो उनकी जान भी जा सकती थी. तब जिम्मेदारी कौन लेता? उनकी इस हालता का जिम्मेदार कौन है?

 

क्लासेस के दौरान मच गई थी भगदड़
बताया जा रहा है कि पढ़ाई करते समय जब गैस रिसाव से छात्र-छात्राएं गिरने लगे तो क्लासेस में भगदड़ मच गई. आनन-फानन में स्टूडेंट्स और कुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर नगर निगम को जानकारी दी गई. इस मामले में जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने जांच कमेटी बनाई है. वहीं, मेयर सौम्या ने भी मामले में रिपोर्ट तलब की है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में पहली बार एयर लिफ्ट कर ऑर्गन ट्रांसप्लांट, ब्रेन डेड विष्णु ने किया 8 अंगों का दान

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
जयपुर में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत; 7 की हालत गंभीर
जयपुर में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत; 7 की हालत गंभीर
राजस्थान में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, 16 जिलों में मतदान केंद्रों पर लगी कतारें
राजस्थान में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, 16 जिलों में मतदान केंद्रों पर लगी कतारें
भ्रष्टाचार पर CM भजनलाल का एक्शन, 27 भ्रष्ट अफसरों पर चलेगा मुकदमा
भ्रष्टाचार पर CM भजनलाल का एक्शन, 27 भ्रष्ट अफसरों पर चलेगा मुकदमा

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
नीला ड्रम केस: फांसी के फैसले को चुनौती, HC पहुंचे मुस्कान और साहिल
नीला ड्रम केस: फांसी के फैसले को चुनौती, HC पहुंचे मुस्कान और साहिल
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget