एक्सप्लोरर

जयपुर से दिल्ली की दूरी अब 3 घंटे में ही होगी पूरी, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक का ट्रायल शुरू

Jaipur to Delhi Link Expressway: जयपुर से दिल्ली का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में होगा. 67 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेसवे पर ट्रायल रन शुरू हो गया है. साथ ही हाईवे पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं.

Jaipur to Delhi: राजस्थान की राजधानी जयपुर से देश की राजधानी दिल्ली का सफर अब आसान और आरामदायक हो जाएगा. जयपुर को दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे पर ट्रायल रन बुधवार (2 जुलाई) से शुरू हो गया है. इस लिंक एक्सप्रेस वे के शुरू होने से जयपुर से दिल्ली का तकरीबन 300 किलोमीटर का सफर अब सिर्फ तीन घंटे में ही पूरा हो जाएगा. अभी तक यह सफर तय करने में तकरीबन पांच घंटे का वक्त लगता था.

यह लिंक एक्सप्रेसवे जयपुर से बांदीकुई के बीच बना हुआ है और 67 किलोमीटर लंबा है. इसे 1368 करोड रुपए की लागत से तैयार किया गया है. जयपुर से शुरू हुआ यह लिंक एक्सप्रेस वे बांदीकुई में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा. यह उसका कनेक्टिंग एक्सप्रेसवे है. इस लिंक एक्सप्रेसवे को आज दोपहर से 10 दिनों के ट्रायल रन पर शुरू किया गया है. ट्रायल रन के दौरान यह देखा जाएगा की वाहनों के चलने में कोई दिक्कत तो नहीं है.

लगाए गए हैं लोहे के ऊंचे गार्डर
हालांकि ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं होने से आज पहले दिन इक्का-दुक्का वाहन ही इस लिंक एक्सप्रेस वे पर चल रहे हैं. कुछ लोग तो आज इस लिंक एक्सप्रेस वे पर घूमने के लिए निकले हैं. ट्रायल रन के दौरान इस लिंक एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों को टोल टैक्स नहीं देना होगा. हालांकि जयपुर में इंट्री प्वाइंट से इस लिंक एक्सप्रेसवे पर चढ़ने वाले वाहनों का रिकॉर्ड जरूर दर्ज किया जा रहा है. टोल प्लाजा के जरिए ही वाहनों का रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है. 

इस लिंक एक्सप्रेसवे को बेहद खूबसूरती से तैयार किया गया है. इस लिंक एक्सप्रेस वे पर जानवरों की वजह से लोग दुर्घटना का शिकार ना हो, इसलिए इसके दोनों तरफ और बीच में लोहे के ऊंचे गार्डर लगाए गए हैं.सुरक्षा के लिए जरूरी सभी मानकों का पालन भी इस लिंक एक्सप्रेस वे पर किया गया है.आज पहले दिन इस लिंक एक्सप्रेस वे पर सफर करने वाले लोग काफी खुश नजर आए. लोग जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं. 

जयपुर में अपने दोस्तों से मिलने आए नई दिल्ली की एक निजी एविएशन कंपनी के जनरल मैनेजर तनवीर सिद्दीकी आज इसी लिंक एक्सप्रेस वे से दिल्ली के लिए रवाना हुए. वह इसकी खूबसूरती से इतने प्रभावित हुए कि रास्ते में इन्होंने कई जगह रुककर सेल्फी भी ली. तनवीर सिद्दीकी का कहना है कि दिल्ली का सफर तय करने में अब करीब आधा वक्त ही लगेगा. उनके समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जामा मस्जिद के बाहर हजारों नमाजियों ने अदा की नमाज, सुरक्षा के रहे पुख्त इंतजाम
जयपुर: जामा मस्जिद के बाहर हजारों नमाजियों ने अदा की नमाज, सुरक्षा के रहे पुख्त इंतजाम
Jaipur News: गैस संकट से जयपुर के टिफिन सेंटर्स प्रभावित, स्टूडेंट्स को नहीं मिल रहा भरपेट खाना
जयपुर: गैस संकट से जयपुर के टिफिन सेंटर्स प्रभावित, स्टूडेंट्स को नहीं मिल रहा भरपेट खाना
Ajmer News: ड्रग्स में फंसा प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, विदेश में नौकरी का झांसा देकर बैंकॉक भिजवाया
Ajmer News: ड्रग्स में फंसा प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, विदेश में नौकरी का झांसा देकर बैंकॉक भिजवाया
Tonk News: मस्जिद में हैवानियत की हद पार! इमाम ने बाथरूम बंद कर कर्मचारी को जिंदा जलाया, आरोपी फरार
टोंक की मस्जिद में हैवानियत की हद पार! इमाम ने बाथरूम बंद कर कर्मचारी को जिंदा जलाया, आरोपी फरार

वीडियोज

एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट, Snake Venom Case रद्द, Elvish ने कहा, सालों तक किया गया परेशान
Alvida Jumma 2026:भारत में मातम, आक्रोश! खामनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय का 'ब्लैक प्रोटेस्ट'
Protest in Israel: EID से पहले अल-अक्सा मस्जिद में फूटा स्थानीयों का गुस्सा! | Donald Trump
US Israel Iran War: खाड़ी देशों में छिड़ेगी Nuclear War? WHO के बयान से हड़कंप | Middle East | Trump
US Israel Iran War: अमेरिका ने सैन्य अभियान में खर्च किए 25 बिलियन डॉलर | Donald Trump l Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एअर इंडिया की बड़ी चूक, 13 घंटे की उड़ान के बाद वापस लौटा विमान, जानें क्यों हुआ ऐसा?
एअर इंडिया की बड़ी चूक, 13 घंटे की उड़ान के बाद वापस लौटा विमान, जानें क्यों हुआ ऐसा?
Lucknow News: ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
गंगा में इफ्तार पर हुई कार्रवाई तो भड़के ओवैसी, कहा- 'एकमात्र अपराध यह है...'
गंगा में इफ्तार पर हुई कार्रवाई तो भड़के ओवैसी, कहा- 'एकमात्र अपराध यह है...'
PNB में खाता है तो कर लें ये काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट?
PNB में खाता है तो कर लें ये काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट?
US Visa Bond 2026: क्या भारत के लोगों को भी खरीदना होगा अमेरिका वीजा बॉन्ड, इसके लिए कितने रुपये जेब में होना जरूरी?
क्या भारत के लोगों को भी खरीदना होगा अमेरिका वीजा बॉन्ड, इसके लिए कितने रुपये जेब में होना जरूरी?
Embed widget