एक्सप्लोरर

जयपुर में पूर्व मंत्री के बेटे की ऑडी ने दूसरी गाड़ी को मारी टक्कर, घटना के बाद मारपीट का आरोप

Jaipur : पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा के बेटे युवराज ने तेज रफ्तार ऑडी से स्विफ्ट कार को टक्कर मारी. घटना के बाद स्विफ्ट चालक से मारपीट के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जयपुर में मंगलवार (21 अक्तूबर) दोपहर एनआरआई सर्किल के पास एक सड़क हादसे के बाद हंगामा मच गया. आरोप है कि पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा के बेटे युवराज शर्मा ने अपनी ऑडी कार से एक स्विफ्ट कार को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्विफ्ट कार आगे दीवार और डिवाइडर से जा टकराई. घटना के बाद जब स्विफ्ट चालक ने युवराज शर्मा से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने चालक से मारपीट कर दी.

घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है. शिकायतकर्ता पुलकित पारीक ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त को अस्पताल ले जा रहे थे और रास्ते में महाराणा प्रताप सर्किल के पास अचानक तेज रफ्तार ऑडी कार ने पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी.

क्या है पूरा मामला?

पुलकित के मुताबिक, ऑडी की रफ्तार करीब डेढ़ सौ किलोमीटर प्रति घंटे थी. टक्कर के बाद उनकी स्विफ्ट कार डिवाइडर पर बने चबूतरे से जा टकराई, जिससे चबूतरा भी क्षतिग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया कि उन्होंने जब ऑडी चालक को शांत करने और ट्रैफिक नियमों का हवाला देकर समझाने की कोशिश की, तो चालक ने खुद को पूर्व मंत्री का बेटा बताते हुए अभद्रता शुरू कर दी और हाथापाई पर उतर आया. इस झगड़े में पुलकित को सिर में चोट आई, जिसके लिए सात टांके लगाने पड़े. वहीं, कार में सवार उनकी महिला मित्र भी घायल हुईं.

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही प्रताप नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया. पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र शर्मा ने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. फिलहाल पुलकित पारीक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.

पुलकित ने बताया कि वह अपने ब्रदर-इन-लॉ के लिए ब्लड बैंक से ब्लड लेकर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई. उन्होंने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि प्रभावशाली परिवार से होने के बावजूद किसी को कानून से ऊपर नहीं समझना चाहिए.

एनआरआई सर्किल रोड पर तेज रफ्तार गाड़ियों का कहर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हादसे में ऑडी ने स्विफ्ट के अलावा एक अन्य कार को भी टक्कर मारी थी. दोनों वाहनों को मेकैनिकल जांच के लिए भेजा गया है. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि एनआरआई सर्किल क्षेत्र में अक्सर तेज रफ्तार गाड़ियों का आतंक रहता है और पुलिस को इस इलाके में गश्त बढ़ाने की जरूरत है.

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget