एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: कांग्रेस में दिखने लगा वेणुगोपाल की चेतवानी का असर, बयानवीरों ने साधी चुप्पी, सता रहा ये डर

Rajasthan Congress News: केसी वेणुगोपाल ने कठोर होकर कहा था कि किसी मंत्री ने गुटबाजी या बयानबाजी की तो 24 घंटे में हटा दूंगा. उन्होंने नसीहत भी दे डाली. अब इसका असर दिखने लगा है.

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress) में कलह की खबरों के बीच कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (Congress Organization General Secretary KC Venugopal) की चेतावनी का असर दिखने लगा है. उनके बयान के बाद से 24 घंटे में कोई भी बयान किसी के लिए नहीं आया है. इसे 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करने के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, बायतु विधायक हरीश चौधरी ने मशहूर क्रांतिकारी चे ग्वेरा के कोट को ट्वीट कर तंज कसा था लेकिन जब इनका ट्वीट चर्चा में आया तो उसे डिलीट कर दिया है. वहीं हमेशा बयान के लिए चर्चा में रहने वाले मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने भी बताया है कि वो कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यदि कोई नियम बनाया है तो हम फॉलो करेंगे. इतने दिन जब दूसरे लोग बयानबाजी कर रहे थे तो हम भी बोल रहे थे. अब यदि कोई आचार संहिता तय की गई है तो हम भी नहीं बोलेंगे. इसे कार्रवाई की चेतवानी से जोड़ा जा रहा है. 

हरीश ने किया ट्वीट डिलीट
चेतवानी के बाद भी पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने मशहूर क्रांतिकारी चे ग्वेरा के कोट को ट्वीट करते हुए तंज कसा था. उन्होंने लिखा था- मैंने कब्रिस्तान में उन लोगों की भी कब्रें देखी हैं, जिन्होंने इसलिए संघर्ष नहीं किया कि कहीं वे मारे नहीं जाएं. इसे गंभीरता से लिया जा रहा था लेकिन इस ट्वीट को डिलीट किया जा चुका है. अब इसे भी  वेणुगोपाल की चेतावनी से जोड़कर देखा जा रहा है.

प्रताप और गुढ़ा पर असर
25 सितम्बर के बाद से दो मंत्री ज्यादा मुखर होकर बोल रहे थे और दोनों के बोलने की वजह से सरकार और पार्टी में खलबली मची रहती थी. इसी बात को लेकर इशारों में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रतापसिंह खाचरियावास और सैनिक कल्याण मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के लिए कड़े संदेश दिए थे जबकि उस बैठक में मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा मौजूद नहीं थे. वेणुगोपाल ने कठोर होकर कहा कि यदि किसी मंत्री ने गुटबाजी या बयानबाजी की तो 24 घंटे में उसे हटा दूंगा. उन्होंने नसीहत भी दे डाली और कहा कि मंत्रियों को अपने विभागों की तरफ ध्यान देना चाहिए. अब इसका असर दिखने लगा है. 

हरीश ने दिखाई थी बगावत
कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल बैठक ले रहे थे और उसी दौरान बाड़मेर के बायतु से विधायक हरीश चौधरी ने कहा था कि किसी के मन में कोई बात है तो वह कहेगा ही. वेणुगोपाल ने कहा, आपके मन में कुछ है तो बोलें. चौधरी ने कहा कि मेरे मन में बहुत कुछ है, लेकिन मैं यात्रा समाप्त होने के बाद बोलूंगा. वेणुगोपाल के लहजे को भांपकर चौधरी समेत अन्य नेताओं ने वहां चुप्पी साध ली. वेणुगोपाल ने निर्देश दिए कि सभी नेता पार्टी के अनुशासन में रहें, यदि किसी ने गड़बड़ की तो फिर वह कार्रवाई के लिए तैयार रहें. हरीश अब कार्रवाई के 'डर' को समझ रहे हैं.

Jodhpur: जयपुर में न्यायिक अधिकारी के घर कर्मचारी की मौत की CBI जांच की मांग, जोधपुर में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget