एक्सप्लोरर

Jaipur: 200 के नकली नोटों की बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया नाबालिग, कहां से आए ये पैसे? पुलिस के पास नहीं जवाब

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस को नकली नोटों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. यहां पुलिस ने नाकेबंदी कर एक नाबालिग को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

Jaipur Crime News: जयपुर (Jaipur) पुलिस ने 200 रुपये के नकली नोटों की बड़ी खेप के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. पुलिस मुख्यालय (क्राइम ब्रांच) की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई कर नकली नोटों की खेप बरामद की है. जिस वक्त नाबालिग की गिरफ्तारी (Minor Boy Arrested) हुई है वह बाइक पर सवार था और उसके पास 200 रुपये के 705 नकली नोट थे. 

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस क्राइम दिनेश एमएन ने बताया कि अवैध गतिविधियों में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम कार्रवाई कर रही है. इसी कार्रवाई के दौरान सोमवार को रायसर थाना क्षेत्र में दोसा-मनोहरपुर रोड पर नाकेबंदी की गई थी. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डीआईजी राहुल प्रकाश की मॉनिटरिंग में पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच की टीम गठित की गई थी. इसी टीम ने नाकेबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

स्पेशल टीम गठित कर की गई कार्रवाई
डीआईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तम वर्मा के सुपरविजन और एसआई सुभाष सिंह के नेतृत्व में एएसआई शैलेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल महेंद्र सोमरा, रविंद्र सिंह, महेंद्र कुमार, मदन शर्मा, कॉन्स्टेबल नरेश कुमार, अरुण कुमार, मोहनलाल, प्रमोद कुमार और चालक संदीप कुमार की टीम को मनोहरपुर भेजा गया था. टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दौसा- मनोहरपुर रोड पर नाकेबंदी की. नाकेबंदी में बाइक सवार नाबालिग को रोक उसके पास मिले बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 200-200 के 705 नकली नोट मिले. 

जयपुर के ही दो लोगों ने नाबालिग को पकड़ाई थी नकली नोट
नाबालिग ने बताया कि उसने ये नकली नोट टोडी के रहने वाले शशिभान और मनोहरपुर के रहने वाले विकास ने दिए हैं. जयपुर में जिस तरीके से नकली नोटों की खेप बरामद हुई है. इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर, ये नकली नोटों की खेप आई कहां से ? नाबालिग कहां से नोटों का सप्लाई कर रहा था? उसके पास इतनी बड़ी खेप नोटों की कहां से आई ?  अब इसपर पुलिस कुछ भी बता नहीं पा रही है. बता दें कि बीते दिनों ही जयपुर स्थिति योजना भवन में संदिग्ध हालत 2.31 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: तेलंगाना के विधायक राजा सिंह ने कहा- 2025-26 तक हिंदू राष्ट्र बन जाएगा भारत, युवाओं की दी यह सलाह

संतोष कुमार पत्रकार हैं. बिहार की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ है. राजनीति से जुड़े अलग-अलग विषयों पर वे लगातार अपना लेख लिखते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget