एक्सप्लोरर

युवाओं के लिए नीति, एक लाख पदों पर भर्ती, MNIT के दीक्षांत समारोह में CM भजनलाल शर्मा का ऐलान

MNIT 18th Convocation: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणाएं की. उन्होंने कहा कि सरकार आगामी पांच साल में चार लाख पदों पर भर्ती करेगी.

Rajasthan News: राजस्थान की बीजेपी सरकार युवा नीति लाने जा रही है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जानकारी दी कि इस साल एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती की जायेगी. उन्होंने कहा कि युवा नीति-2024 सर्वांगीण विकास के लिए होगी. मुख्यमंत्री आज (बुधवार) मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जयपुर (MNIT Jaipur) के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे. समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थीं.

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रही है. सरकार आगामी पांच साल में चार लाख पदों पर भर्ती करेगी. इस वर्ष भी एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती होने जा रही है.

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार सर्वांगीण विकास के लिए युवा नीति-2024 और कौशल क्षमता विकास के लिए नयी राज्य कौशल नीति लाने जा रही है. दोनों नीतियों से युवाओं की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद है.’’

एमएनआईटी का दीक्षांत समारोह

शर्मा ने कहा कि युवाओं को स्टार्टअप स्थापित करने और एंटरप्रेन्योरशिप बढ़ाने के लिए ’अटल उद्यमी योजना’ शुरू किया जा रहा है. अटल उद्यमी योजना के माध्यम से युवाओं को देश-विदेश के सर्वश्रेष्ठ सीईओ का मार्गदर्शन मिलेगा. उन्होंने बताया कि अटल उद्यमी योजना के तहत चयनित स्टार्टअप को 10 करोड़ रुपये तक की फंडिंग भी उपलब्ध करवाई जाएगी. मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और उदयपुर में एक हजार करोड़ रुपये की लागत से अटल इनोवेशन स्टूडियो एंड एक्सीलरेटर्स स्थापित किए जा रहे हैं.

क्या बोले CM भजनलाल शर्मा?

मकसद युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि बदलते हुए परिदृश्य में छात्र विशेषज्ञता से न केवल नयी तकनीक का विकास कर सकते हैं, बल्कि अनेक समस्याओं के समाधान में भी भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि छात्र असीमित क्षमता का उपयोग करते हुए देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. 

ये भी पढ़ें-

'लड़कियां आगे बढ़ती हैं तो देश भी आगे बढ़ेगा', MNIT के दीक्षांत समारोह में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget