एक्सप्लोरर

'लड़कियां आगे बढ़ती हैं तो देश भी आगे बढ़ेगा', MNIT के दीक्षांत समारोह में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

MNIT Convocation 2024: राष्ट्रपति के साथ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे भी शामिल हुए. उन्होंने एमएनआईटी में 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' विभाग की स्थापना की सराहना की.

MNIT 18th Convocation: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जयपुर (MNIT Jaipur) के 18वे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. उन्होंने 20 में से 12 स्वर्ण पदक छात्राओं को मिलने पर खुशी जताई. राष्ट्रपति ने कहा कि लड़कियां आगे बढ़ती हैं तो देश तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि शोध अनुसंधान में भी छात्राओं के आगे रहने से देश वैश्विक स्तर पर अग्रणी रहेगा.

राष्ट्रपति ने कहा कि एमएनआईटी की फैकल्टी में एक तिहाई महिलाओं का होना महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि इनोवेशन और रिसर्च में भारत को आगे बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी संस्थानों को नेशनल इंस्टीटूट का दर्जा दिया गया है.

एमएनआईटी के दीक्षांत समारोह में कुल 1361 डिग्रियां प्रदान की गयी. डिग्रियों में स्नातक की 805, स्नातकोत्तर की 477 और पीएचडी की 79 थी. राष्ट्रपति ने 20 स्वर्ण पदक प्रदान किए. उन्होंने छात्रों के लिए निर्मित अरावली छात्रावास का लोकार्पण भी किया. राष्ट्रपति के साथ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे भी शामिल हुए. 

यांत्रिक ज्ञान के साथ मानवीय मूल्यों का होना जरूरी-गवर्नर

राज्यपाल ने एमएनआईटी में 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' विभाग की स्थापना की सराहना की. उन्होंने कहा कि युवा टेक्नोक्रेट्स के लिए आने वाले समय में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकेंगे. राज्यपाल ने कहा कि यांत्रिक ज्ञान जरूरी है, परन्तु नैतिक और मानवीय मूल्य जुड़े रहेंगे तभी हम सबका साथ, सबका विकास को सही मायने में फलीभूत कर पाएंगे. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की बौद्धिक संपदा है. उन्हें 'वसुधैव कुटुम्बकम' और 'सर्वे भवन्तु सुखिन' के अंतर्गत सबके मंगल की कामना को ध्यान में रखते काम करने की नसीहत दी.

'छात्रों को रोजगार पाने वाला नहीं रोजगार देने वाला बनाएं'

राज्यपाल ने युवाओं से देश और समाज की उन्नति के लिए काम करने का आह्वान किया. राज्यपाल ने राजस्थान के सभी विश्वविद्यालयों को नैक रैंकिंग प्राप्त करने पर जोर दिया. उन्होंने कामना की कि राज्य के विश्वविद्यालय गुणवत्ता की शिक्षा में अग्रणी रहें. राज्यपाल ने फैकल्टी से छात्रों की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि के लिए काम करने की अपेक्षा की. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति की मंशा के अनुरूप छात्रों को रोजगार पाने वाला नहीं रोजगार देने वाला बनाना चाहिए. 

ये भी पढ़ें-

अलवर में एक्सईएन के घर से मिले 55 लाख कैश और जेवरात, एसीबी की टीम ने रंगे हाथ किया था गिरफ्तार

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget