एक्सप्लोरर

Jaipur News: जयपुर में पुजारी ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मंदिर समिति के सदस्यों से चल रहा था विवाद

ये मामला राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके के शंकर विहार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर का है, जहां पुजारी ने खुद को आग के हवाले कर दिया.

Jaipur News: जयपुर में दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक पुजारी ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली. घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुजारी की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक पुजारी का मंदिर समिति के सदस्यों से विवाद चल रहा था, जिससे तंग आकर पुजारी ने खुद को आग लगा ली. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

मुरलीपुरा का है मामला
दरअसल ये मामला राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके के शंकर विहार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर का है, जहां मंदिर समिति के सदस्य पुजारी गिर्राज शर्मा को मंदिर से हटाना चाहते थे. आरोप है कि ये सदस्य पुजारी पर कई तरह के आरोप लगाकर परेशान कर रहे थे, जिससे तंग आकर पुजारी ने खुद को आग के हवाले कर दिया. शर्मा मंदिर परिसर में ही रहते थे और परेशान होकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. 

बर्न वार्ड में चल रहा इलाज
इस घटना के बाद पुजारी गिर्राज शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बर्न वार्ड में उनका इलाज चल रहा है. पुजारी की हालत गंभीर बताई जा रही है क्योंकि आग में वे बुरी तरह से झुलस गए थे. वहीं मामले की सूचना मिलते ही एसीपी स्वामी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया. इसके अलावा एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. 

संत समाज में गुस्सा
वहीं इस घटना के बाद संत समाज में भारी गुस्सा है. संत समाज ने राजस्थान सरकार को तीन दिन की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर तीन दिन में पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से सरकार की होगी. साथ ही समाज की तरफ से सरकार से सवाल भी किया गया है कि आखिर क्या वजह थी कि आरोपी पुजारी को परेशान करते रहे और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया.

ये भी पढ़ें

Jaipur Woman Death Case: उधार दिए पैसे मांगने पर महिला टीचर को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी फरार

Rajasthan Police Constable Bharti 2022: राजस्थान कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का इस दिन आ सकता है रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget