एक्सप्लोरर

कपड़े सिले नहीं मिलने पर नाबालिग का पारा हुआ हाई, बुजुर्ग दर्जी को लाठी से पीट- पीटकर मार डाला

Tailor Murder Case: जयपुर के चौमू कस्बे में बुजुर्ग दर्जी की कथित तौर पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. दर्जी ने नाबालिग को सिले हुए कपड़े बाद में ले जाने के लिए कहा था.

Jaipur Tailor Murder Case: जयपुर में शुक्रवार को बुजुर्ग दर्जी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हत्या का आरोप नाबालिग पर लगा है. नाबालिग ने दर्जी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि नाबालिग कपड़े समय पर नहीं मिलने से नाराज हो गया था. पुलिस नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मृतक की पहचान 60 वर्षीय सूरजमल प्रजापत के तौर पर हुई है.

घटना चौमू कस्बे में अस्पताल के पास की है. पुलिस ने बताया कि सूरजमल प्रजापत दर्जी की दुकान चलाते थे. आज नाबालिग दुकान पर दर्जी से सिले हुए कपड़े लेने आया था. दर्जी ने कहा कि अभी कपड़े तैयार नहीं हुए हैं. बाद में आकर कपड़े ले जाना. दर्जी की बात सुनकर नाबालिग का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

समय पर सिले हुए कपड़े नहीं मिले 

उसने कथित तौर पर दर्जी की लाठी से पिटाई कर दी. बुजुर्ग दर्जी लाठी के हमलों को सहन नहीं कर सका. घटना में दर्जी की मौत हो गई. चौमू थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने वारदात की पुष्टी की है. उन्होंने बताया, 'आरोपी ने दर्जी की दुकान पर सिलाई के लिए कपड़े दिए थे. सिले हुए कपड़े समय पर नहीं मिलने से नाबालिग गुस्से में आ गया. गुस्से में उसने बुजुर्ग दर्जी पर लाठी से हमला कर दिया.' दर्जी की मौत की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

नाबालिग ने दर्जी की कर दी हत्या

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर हमले में इस्तेमाल की गई लाठी को बरामद कर लिया. बुजुर्ग दर्जी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को पुलिस ने सौंप दिया. पुलिस आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर घटना की जांच कर रही है. फिलहाल मामूली सी बात पर हत्या ने सनसनी मचा दी है. 

ये भी पढ़ें-

'हां जी के दरबार में ना जी कोई कहेगा तो वह मरेगा, मेरी हां कहने...,' फिर छलका किरोड़ी लाल मीणा का दर्द

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget