एक्सप्लोरर

जयपुर हेरिटेज और ग्रेटर नगर निगम को एक करने का आदेश जारी, कांग्रेस ने किया विरोध, कहा- '50 लाख की...'

Jaipur Nagar Nigam Merger: जयपुर स्थानीय स्वशासन विभाग ने जयपुर हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर नगर निगमों के विलय का आदेश दिया है. कांग्रेस ने इस फैसले का विरोध करते हुए इसे BJP की राजनीतिक रणनीति बताया है.

Jaipur Municipal Corporation Merger News: राजस्थान में दो नगर निगमों को जोड़ने के प्रस्ताव के बाद राजनीति गरमाई हुई है. जयपुर स्थानीय स्वशासन विभाग ने जयपुर की दो नगर निगमों- जयपुर हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर को एक करने का आदेश जारी किया है. इस विलय के बाद इसे 'जयपुर नगर निगम' के नाम से जाना जाएगा.

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, यह फैसला दोनों कार्यकालयों की समाप्ति के बाद लागू हो जाएगा. 27 मार्च को स्थानीय स्वशासन निदेशक इंदरजीत सिंह द्वारा जारी इस आदेश से 2019 में कांग्रेस सरकार के दौरान किए गए विभाजन को पलट दिया गया है. अशोक गहलोत सरकार ने नगर निगम को दो भागों में विभाजित कर वार्डों की संख्या 90 से बढ़ाकर 250 कर दी थी. अब बीजेपी सरकार ने इन्हें फिर से एक करने का फैसला लिया है, जिससे वार्डों की संख्या घटकर 150 रह जाएगी.

कांग्रेस ने किया विरोध
कांग्रेस ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीजेपी इससे राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है. पिछले महीने, कांग्रेस ने इस फैसले के खिलाफ जयपुर में विरोध प्रदर्शन भी किया था. हाल ही में जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में नेताओं ने इस फैसले के खिलाफ 'आर या पार' की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया. कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे नए वार्ड परिसीमन के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा आपत्तियां दर्ज कराएं.

50 लाख से ज्यादा आबादि को बीजेपी 32 लाख बता रही- कांग्रेस
कांग्रेस नेता रोहित बोहरा ने बीजेपी सरकार पर जयपुर की जनसंख्या को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का आरोप लगाया.  उन्होंने कहा, "सरकार दावा कर रही है कि जयपुर की आबादी 32 लाख है, जबकि मतदाता सूची के अनुसार यह संख्या 50 लाख से अधिक है. बीजेपी सरकार कांग्रेस के वोट बैंक को कमजोर करने और वार्डों का पुनर्निर्धारण अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है."

वहीं, बीजेपी नेताओं का कहना है कि वार्डों की संख्या कम करने से प्रशासन पर वित्तीय बोझ घटेगा और नगर निकाय की कार्यप्रणाली में सुधार होगा. वर्तमान में नगर निगम के अधिकारी नए परिसीमन की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में नर्सिंग स्टाफ की बेमियादी हड़ताल जारी, जयपुर में चौथे दिन भी धरना
राजस्थान में नर्सिंग स्टाफ की बेमियादी हड़ताल जारी, जयपुर में चौथे दिन भी धरना
'अगर आज इंदिरा गांधी जिंदा होतीं तो BJP को बैन कर देतीं', अशोक गहलोत का बड़ा बयान
'अगर आज इंदिरा गांधी जिंदा होतीं तो BJP को बैन कर देतीं', अशोक गहलोत का बड़ा बयान
किताब, फूल और... जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, लोगों से ये सामान लाने की अपील
किताब, फूल और... जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, लोगों से ये सामान लाने की अपील
'ट्रेन में आग' की अफवाह से मची भगदड़, बीकानेर की महिला समेत 4 बच्चों की मौत, अशोक गहलोत ने जताया दुख
'ट्रेन में आग' की अफवाह से मची भगदड़, बीकानेर की महिला समेत 4 बच्चों की मौत, अशोक गहलोत ने जताया दुख

वीडियोज

Tej Pratap On Khan Sir: 'खान सर ने ही कराया मर्डर' ..रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के विरोधी!
Russia Ukraine War: रूस के मिसाइल अटैक से दहला यूक्रेन! | Zelenskyy | Kyiv Attack | Breaking
Pakistan Air Force Plane Crash: Pak वायुसेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों की मौत
Teacher Recruitment Scam Case में Abhishek Banerjee से पूछताछ | Bengal TMC News
Crude Price Crash: खत्म हो गया तेल संकट? जानिए एक्सपर्ट की राय | Middle East Crisis | Hormuz | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पर जहाजों का गुजरना अभी भी जोखिम भरा', US-ईरान डील के बावजूद क्यों BIMCO का अलर्ट?
'हॉर्मुज पर जहाजों का गुजरना अभी भी जोखिम भरा', US-ईरान डील के बावजूद क्यों BIMCO का अलर्ट?
खान सर का नार्को टेस्ट हो, रौशन आनंद की बड़ी मांग, बोले- 'जब तक मैं अपने भाई...'
खान सर का नार्को टेस्ट हो, रौशन आनंद की बड़ी मांग, बोले- 'जब तक मैं अपने भाई...'
कब और कहां खेला जाएगा भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे? जानें वेन्यू समेत सारी डिटेल्स
कब और कहां खेला जाएगा भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे? जानें वेन्यू समेत सारी डिटेल्स
Theatre Releases 19th June: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर महा-क्लैश, आमने-सामने होंगी रश्मिका-सामंथा
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर महा-क्लैश, आमने-सामने होंगी रश्मिका-सामंथा, 5 फिल्में होंगी रिलीज
Explained: US-ईरान शांति समझौते से 3 चरणों में मिलेगी राहत! भारत में कैसे दिन-ब-दिन सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल और सामान?
US-ईरान शांति समझौते से 3 चरणों में मिलेगी राहत! कैसे भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और सामान
US-ईरान डील: मिडिल ईस्ट के भयावह युद्ध का अंत नजदीक, अगले 60 दिन काफी महत्वपूर्ण, जानें क्यों?
US-ईरान डील: मिडिल ईस्ट के भयावह युद्ध का अंत नजदीक, अगले 60 दिन काफी महत्वपूर्ण, जानें क्यों?
TMC Crisis: TMC की बागी शताब्दी रॉय बोलीं- 'मुझे आप लोग पागल कर रहे है जुलाई में...'
TMC की बागी शताब्दी रॉय बोलीं- 'मुझे आप लोग पागल कर रहे है जुलाई में...'
Video: बीएड कॉलेज की छात्रा ने स्टेज पर जमकर लगाए ठुमके, अपने डांस से बांधा समां- वीडियो वायरल
बीएड कॉलेज की छात्रा ने स्टेज पर जमकर लगाए ठुमके, अपने डांस से बांधा समां- वीडियो वायरल
Embed widget