एक्सप्लोरर

राजस्थान में इंग्लिश मीडियम स्कूलों पर जारी घमासान, शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस से पूछे ये सवाल

Rajasthan Politics: अंग्रेजी मीडियम स्कूलों पर मचे घमासान के बीच शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम के 17 स्कूलों में नामांकन शून्य है.

Rajasthan News: राजस्थान में अंग्रेजी मीडियम स्कूलों पर सियासी घमासान मचा हुआ है. सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं. कांग्रेस के नेता सरकार पर हमलावर हैं. अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने बिना किसी ठोस रणनीति के हिंदी मीडियम स्कूलों को अंग्रेजी स्कूलों में बदल दिया. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासनकाल में अंग्रेजी मीडियम का एक भी नया स्कूल नहीं खुला. हिंदी मीडियम स्कूलों के छात्रों को भटकना पड़ रहा है या पढ़ाई छोड़ दी है. 

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूछा कि गोविंद सिंह डोटासरा समीक्षा से क्यों घबरा रहे हैं? समीक्षा से कांग्रेस के कार्यकाल की हकीकत सामने आ जाएगी. कांग्रेस के जरिए खोले गए 3737 में से 1826 स्कूलों में 8 से भी कम क्लास रूम उपलब्ध हैं. अंग्रेजी माध्यम के 17 स्कूलों में नामांकन शून्य है. 65 स्कूलों में 10 से भी कम नामांकन है. उन्होंने 176 अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों को दोबारा हिंदी मीडियम में बदलने पर सवाल उठाये. अंग्रेजी माध्यम के 3737 स्कूलों में 2020-21 के मुकाबले लगभग 1 लाख का नामांकन कम हुआ है.

कांग्रेस के वार पर शिक्षा मंत्री का पलटवार

दौसा शहर के एक स्कूल में नामांकन 1520 से घटकर 396 रह गया. धौलपुर के एक स्कूल में 852 बच्चों का नामांकन घटकर आधा हो गया. कुल 1300 स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तन के बाद नामांकन कम हुआ है. कांग्रेस ने 3737 स्कूलों में केवल 13790 पद स्वीकृत किए जबकि डोटासरा कह रहे है कि 45300 नए पदों को स्वीकृति दी गई.

उन्होंने बताया कि बीजेपी की सरकार आने के बाद 15000 पद स्वीकृत करने की कार्रवाई चल रही है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में संविदा पर 10,000 कार्मिक लगाने का दावा झूठा है. केवल 3676 संविदा कार्मिक ही कार्यरत हैं. 4500 से अधिक हिंदी मीडियम स्कूलों को क्रमोन्नत करने के बाद भी पद स्वीकृत नहीं किया गया. 

ये भी पढ़ें-

शेखावाटी का इंतजार खत्म, यमुना जल समझौते पर दिल्ली में बैठक, CM भजनलाल बोले- 'जल्द ही...'

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
जयपुर: अंडे गिरने पर बवाल, फिर डंडो से हमला, मारपीट में मजदूर की मौत
जयपुर: अंडे गिरने पर बवाल, फिर डंडो से हमला, मारपीट में मजदूर की मौत
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget