एक्सप्लोरर

रील बनाने का ऐसा जुनून, रेलवे ट्रैक पर चढ़ाई 'थार', पीछे से मालगाड़ी आने के बाद जानें फिर क्या हुआ?

Jaipur News: राजस्थान में एक युवक ने रील बनाने के लिए सारी हदें पार कर दीं. उसने तेज रफ्तार थार कार को रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दिया. गनीमत रही कि लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.

Rajasthan News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोकप्रियता बटोरने का युवाओं के बीच जुनून सवार है. रील बनाने के चक्कर में युवा जिंदगी को दांव पर लगाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं. राजस्थान से खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है.

गनीमत रही कि स्टंटबाजी के दौरान बड़ा हादसा टल गया. घटना सोमवार की बताई जा रही है. नशे में धुत्त चालक ने थार को रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दिया. चालक का इरादा दोस्तों के साथ कार को ट्रैक पर दौड़ाने का था. लेकिन अचानक थार पटरियों के बीच फंस गई. पीछे से रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी आ रही थी.

मालगाड़ी को आता देख थार में बैठे युवक उतरकर भाग गये. ड्राइवर थार से नहीं निकला. मामला राजधानी जयपुर के सिवांर इलाके का है. बताया जा रहा है कि युवकों ने किराये पर कार ली थी. किराये की कार लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गये. चालक थार को रेलवे ट्रैक पर दौड़ाना चाह रहा था. दुर्भाग्य से पहिये पटरियों के बीच फंस गये. पीछे रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी आ रही थी. दोस्त उतरकर भाग निकले लेकिन चालक कार में बैठा रहा. मालगाड़ी के लोको पायलट ने थार को ट्रैक पर देखकर ब्रेक लगा दिए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. आरपीएफ के जवान और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये. उन्होंने पटरियों में फंसी कार को निकाला. थार के रेलवे ट्रैक से किनारे आने पर लोगों ने राहत की सांस ली. बताया जा रहा है कि ट्रैक से बाहर आने के बाद ड्राइवर स्पीड में थार भगाकर ले गया.

रास्ते में कार से वाहनों और दुपहिया की टक्कर होने के बावजूद चालक नहीं रुका. खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की. घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर थार जीप लावारिस खड़ी मिली.

पुलिस ने जीप को जब्त कर मालिक की तलाश शुरू की. पता चला कि थार को पारीक पथ सिंवार मोड़ निवासी कुशाल चौधरी चला रहा था. आरपीएफ की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है. रेलवे प्रोटेक्शन एक्ट की धारा 153 के अलावा धारा 147 और 174 में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है. 

ये भी पढ़ें-

होटल-ढाबों के पास गाड़ी खड़ी करने वाले सावधान, कीमती सामान चुराने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget