एक्सप्लोरर

जयपुर में इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर और पत्नी ने एक ही फंदे पर लटककर की खुदकुशी, मचा हड़कंप

Jaipur Suicide:  इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर धर्मेंद्र चौधरी और उनकी पत्नी सुमन ने जिस फ्लैट में खुदकुशी की है, पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले रखा है. फ्लैट पर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है.

Jaipur Suicide: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक निजी बैंक इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर और उनकी पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. दोनों का शव उनके फ्लैट के एक कमरे में पाया गया है.

पति-पत्नी ने खुदकुशी क्यों की फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. हैरान कर देने वाली बात यह है कि पति-पत्नी दोनों ने खुदकुशी करने के लिए एक ही फंदे का इस्तेमाल किया. जयपुर पुलिस इस मामले में कई एंगल पर काम कर रही है. 

क्या कहते हैं पड़ोसी?

यह दुखद घटना जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र के दादू दयाल नगर इलाके के राधा रानी अपार्टमेंट की है. राजस्थान के ही भरतपुर जिले के रहने वाले तकरीबन 45 साल के धर्मेंद्र चौधरी पत्नी सुमन और 11 व 8 साल की बेटियों के साथ इसी अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर 301 में रहते थे. वह एक प्राइवेट बैंक की इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर थे, जबकि पत्नी सुमन गृहिणी थी. पड़ोसियों के मुताबिक पति-पत्नी दोनों बेहद मिलनसार थे और पूरा परिवार हंसी खुशी के साथ रहता था.

एक दोस्त के संपर्क करने पर हुआ खुलासा

शुक्रवार को धर्मेंद्र चौधरी जब ऑफिस नहीं गए तो वहां के लोगों ने उनके मोबाइल पर लगातार कॉल किए. कॉल रिसीव नहीं होने पर उनके एक दोस्त से संपर्क किया गया. दोस्त ने अपनी बेटी को उनके फ्लैट पर भेजा, तब मामले की जानकारी सामने आई. पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि घर के पिछले कमरे में पत्नी सुमन का शव जमीन पर पड़ा हुआ है, जबकि पति धर्मेंद्र फंदे पर लटका हुआ था. 

दोनों शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए उन्हें भरतपुर ले गए. यहां पति-पत्नी दोनों की चिताएं एक साथ सजेगी. उनका अंतिम संस्कार भी एक साथ ही किया जाएगा. 

शुरुआती जांच में पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा. इस विवाद की वजह से पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की होगी. पति ने उसे फंदे पर लटका देख बॉडी को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की होगी. लेकिन जब उसे यह लगा होगा कि पत्नी की मौत हो चुकी है तो उसके गम में उसने भी उसी फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी. 

पहले से दोनों की थी खुदकुशी की प्लानिंग

इस मामले में एक और जानकारी सामने यह आई है कि घटना के वक्त पति धर्मेंद्र और पत्नी सुमन दोनों फ्लैट पर अकेले ही थे. दोनों थोड़े दिन पहले ही अपनी दोनों बेटियों को भरतपुर में परिवार वालों के पास छोड़ आए थे. ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या दोनों ने खुदकुशी का फैसला पहले ही कर लिया था और इसी वजह से बेटियों को अपने पैतृक शहर भरतपुर छोड़ आए थे या फिर बेटियों को उनके दादा- दादी के पास छोड़ना महज इत्तेफाक था.

 इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर धर्मेंद्र चौधरी और उनकी पत्नी सुमन ने जिस फ्लैट में खुदकुशी की है, पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले रखा है. फ्लैट पर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है. धर्मेंद्र और सुमन के फ्लैट के ठीक सामने वाले फ्लैट में रहने वाले कथावाचक आचार्य जितेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि इस घटना से पूरे अपार्टमेंट के लोग दुखी हैं. बहरहाल पुलिस इस मामले में कई एंगल पर काम कर रही है. पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी की खुदकुशी में किसी तीसरे का कोई रोल तो नहीं है. कहीं किसी एक या दोनों की हत्या तो नहीं की गई है. 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कारोबारी से मांगी 30 करोड़ की रंगदारी, कहा- 'पुलिस भी...'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget