एक्सप्लोरर

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा नांगल ठाकरान, बच्ची के सामने पिता को भून डाला

Delhi Firing: पुलिस के अनुसार, दीपक घर से शेयर ट्रेडिंग करता था और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था. शुरुआती जांच में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

Delhi Firing News: आउटर-नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में बवाना थाना इलाका स्थित नांगल ठाकरान गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह-सुबह पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. इस सनसनीखेज फायरिंग की घटना में 38 वर्षीय शख्स की मौत हो गई, जबकि उसकी 10 वर्षीय बेटी घायल हो गई. इस मामले में मृतक शख्स की पहचान, नांगल ठकरान गांव के रहने वाले दीपक के रूप में हुई है.

10 वर्षीय बेटी के साथ टहल रहे शख्स पर बरसाई गोलियां

पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 7:45 बजे की है जब दीपक अपनी बेटी के साथ पैदल टहल रहा था. जब वह भगवान परशुराम मंदिर रोड के पास पहुंचा, तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावर, जिनके चेहरे ढके हुए थे, वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं.


सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा नांगल ठाकरान, बच्ची के सामने पिता को भून डाला

दीपक को 4-5 गोलियां लगीं और गंभीर हालत में उसे नजदीकी महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस हमले में उसकी मासूम बेटी के हाथ में एक गोली लगी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

अपराधियों की पकड़ के लिए कई टीमें गठित

चश्मदीदों के अनुसार, दीपक के माता-पिता भी उस समय आसपास ही मौजूद थे. पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाकर जांच शुरू कर दी है. मृतक का शव कानूनी कार्यवाही के बाद बीएसए अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जहां से अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया गया. इस मामले में पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगे हैं और न ही अब तक हत्या के कारणों का पता चल पाया है.

पुलिस के अनुसार, दीपक घर से शेयर ट्रेडिंग करता था और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था. शुरुआती जांच में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस ने कई टीमों का गठन कर अपराधियों की तलाश तेज कर दी है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget