एक्सप्लोरर

Jaipur News: शादी से पहले IAS टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने इंस्टाग्राम से बनाई दूरी, अकाउंट किया डिलीट

IAS Tina Dabi: आईएएस टीना डाबी और उनके मंगेतर प्रदीप गवांडे ने अब इंस्टाग्राम से दूरी बना ली है. टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने शनिवार को अपना ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया है.

Tina Dabi Delete Her Instagram Account: यूपीएससी टॉपर रहीं आईएएस टीना डाबी और उनके मंगेतर प्रदीप गवांडे ने अब इंस्टाग्राम से दूरी बना ली है. टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने शनिवार को अपना ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया है. दोनों के फैंस ने अकाउंट खोले तो 'नो पोस्ट' का मैसेज आने पर मायूसी छा गयी.

गौरतलब है की आईएएस टीना डाबी ने हाल ही अपनी दूसरी शादी का ऐलान किया है. उन्होंने ने इंस्टाग्राम पर अपने मंगेतर आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ तस्वीर शेयर कर अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने की खबर देकर यूजर्स को चौंका दिया था. जिसके बाद वो फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में बन गईं. अब क्या कारण रहे कि आईएएस टीना डाबी, मंगेतर प्रदीप गवांडे ने इंस्टाग्राम से दूरी बनाई है, इसका पता तो आने वाले दिनों में ही लगेगा.  

इंस्टाग्राम से फिर चर्चाओं में आई थी टीना डाबी 

दूसरी शादी के ऐलान के बाद टीना डाबी फिर से उस समय चर्चाओं में आ गईं जब उन्होंने ने राजस्थान कैडर 2013 के आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ शादी करने का फैसला किया. उन्होंने ने प्रदीप गावड़े के साथ तस्वीर भी साझा की थी. प्रदीप गवांडे के फॉलोइंग उस समय 3 हजार थी, जैसे ही टीना डाबी ने एकाउंट्स को टैग किया तो कुछ ही घंटे में प्रदीप गवांडे के फ्रेंड्स फॉलोइंग 40 हजार के पार हो गयी और उनके परिवार के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार यूजर्स नजर बनाए हुए रहे. वहीं शादी के ऐलान के बाद उन्हें जहां कई लोग बधाई दे रहे हैं, वहीं बहुत से ऐसे यूजर्स भी हैं, जो लगातार उन्हें और मंगेतर प्रदीप गवांडे को ट्रोल कर रहे थे. इसी बीच ट्रोर्लस से बचने के लिए प्रदीप गवांडे ने भी अपना इंस्टाग्राम से कमेंट सेक्शन को ऑफ कर दिया है था, ताकि फोटो पर कोई कमेंट नहीं कर सके.

Summer Diseases: गर्मी से आम बीमारियों के साथ स्ट्रोक और कोमा का भी है खतरा, जानें बचाव का तरीका

दूसरी शादी के बाद यूजर्स करने लगे थे कमेंट तो टीना ने भी दिए थे जवाब 

टीना डाबी ने 29 मार्च को रात्रि में एक पोस्ट जारी कर दूसरी शादी करने का फैसला लिया तो यूजर्स उन्हें बधाई देने लगे. कुछ यूजर्स लगातार ट्रोर्ल्‍स भी कर रहे थे. जिस पर टीना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट में यूजर्स को कमेंट का जवाब दिया था. उन्होंने लिखा, अब हम एक खुशहाल भविष्य की तरफ बढ़ रहे हैं. शुभकामनाएं के लिए में आप सभी का शुक्रिया करना चाहती हूं. जो ट्रोलर्स बिना तर्क और इमैच्योर वाले कमेंट्स कर अपने हल्के विचार को हमारे बीच ला रहे हैं.

बीते साल हुआ था टीना डाबी का तलाक

टीना डाबी ने अपने ही बैच के यूपीएससी में दूसरा स्थान हासिल करने वाले अतहर अली खान से 2018 में विवाह किया था. टीना डाबी और अतहर अली खान की शादी बड़ी ही धूमधाम के साथ हुई थी जिसमें कई हस्तियां भी शामिल हुई थीं. जिसके बाद टीना डाबी ने अपना सरनेम भी खान लगा लिया था. कुछ समय के बाद टीना डाबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से खान सरनेम हटा लिया था और उसके बाद दोनों से आपसी सहमति से कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी थी. हालांकि यह शादी 2 साल से ज्यादा नहीं चल पाई और दोनों ने आपसी सहमति से कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी थी. जिस पर बीते साल अगस्त माह में दोनों का तलाक हो गया था.

Jodhpur News: जोधपुर में 75 फीसदी से भी ज्यादा महंगा हुआ खाने पीने का सामान, बिगड़ा रसोई का बजट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget