एक्सप्लोरर

Rajasthan: जयपुर में बारिश के बीच गिरा चार मंजिला मकान, पिता और मासमू बेटी की दबकर मौत

Jaipur House Collapse: जयपुर में बारिश से चार मंजिला पुराना मकान ढह गया. मलबे में दबकर पिता और बेटी की मौत हो गई. घायलों को SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया.

राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार, 5 सितंबर की देर रात बड़ा हादसा हो गया, जब एक चार मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा. हादसे के वक्त घर के अंदर 7 लोग थे. मलबे में दबकर पिता और 6 साल की मासूम बेटी की मौत हो गई.

हादसे में मरने वालों में 33 साल के प्रभात और उनकी 6 साल की बेटी पीहू थे. दोनों का शव काफी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला गया. हादसे के वक्त प्रभात की पत्नी भी घर में मौजूद थीं, जिनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है. उन्हें SMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

7 लोग थे घर में, 5 को बचाया गया

हादसे के वक्त घर में 7 लोग मौजूद थे. मलबा गिरने के तुरंत बाद रेस्क्यू टीमों ने 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था. बाकी तीन लोग मलबे में फंसे रहे. थोड़ी देर बाद प्रभात और उनकी बेटी मृत अवस्था में मिले, जबकि उनकी पत्नी को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया.

सुबह तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं. पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा और सुबह करीब 7 बजे तक राहत-बचाव का काम जारी रहा. एहतियातन प्रशासन ने आसपास के घर खाली करवा दिए और इलाके की घेराबंदी कर दी.

पुराने और जर्जर मकान की वजह से हुआ हादसा

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मकान काफी पुराना था और चूने से बना हुआ था. पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से दीवारें और कमजोर हो गई थीं. इसी वजह से अचानक पूरा मकान गिर पड़ा. बताया जा रहा है कि इस मकान में करीब 19 लोग किराए पर रहते थे और सभी पश्चिम बंगाल के मूल निवासी हैं.

एडीसीपी नॉर्थ, दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि भारी बारिश के कारण एक पुरानी इमारत में हादसा हुआ. रात 1.15-1.30 बजे पुलिस को सूचना मिली, पुलिस और सिविल डिफेंस तुरंत मौके पर पहुंचे. इमारत में 19 लोग किराए पर रहते थे, जिनमें 7 घायल हुए, और दो की मृत्यु हो गई.

प्रशासन करेगा जर्जर भवनों की जांच

हादसे के बाद प्रशासन ने कहा है कि पूरे इलाके में जर्जर भवनों की जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसे हादसे ना हों. साथ ही प्रभावित परिवारों को मदद और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया है.

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget