एक्सप्लोरर

जयपुर हिट एंड रन केस: सेना के रिटायर्ड कैप्टन को गाड़ी से रौंदने वाली महिला इंजीनियर गिरफ्तार

Jaipur Hit and Run Case: जयपुर के वैशाली नगर में हिट एंड रन केस में सेना के रिटायर्ड कैप्टन नरसाराम की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुरभि को गिरफ्तार कर कार और लाइसेंस जब्त किया.

जयपुर के वैशाली नगर इलाके में तीन दिन पहले (15 अगस्त) हुए हिट एंड रन केस ने पूरे शहर को हिला दिया. इस हादसे में सेना के रिटायर्ड कैप्टन नरसाराम की मौत हो गई थी. 

पुलिस जांच में सामने आया कि कार चलाने वाली महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुरभि (40) थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हादसे के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है और अब यह मामला कोर्ट में चलेगा.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल घटना के दिन कैप्टन नरसाराम साइकिल से गुजर रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी साइकिल कार में फंस गई. आरोपी महिला ने रिटायर्ड कैप्टन समेत साइकिल को करीब 10 मीटर तक गाड़ी से घसीट दिया. कुछ देर बाद दोनों गाड़ी से अलग हुए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही रिटायर्ड कैप्टन की जान चली गई. पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच की और सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया.

आरोपी की कार और ड्राइविंग लाइसेंस जब्त 

पुलिस कार्रवाई में यह सामने आया कि सुरभि वैशाली नगर की ही रहने वाली हैं और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया है. साथ ही, उसके लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश की गई है. फिलहाल आरोपी को कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा और केस कोर्ट में विचाराधीन है.

यह हादसा कई गंभीर सवाल खड़े करता है. सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाना हर चालक की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन इस तरह की लापरवाही न केवल किसी की जान ले लेती है बल्कि समाज के लिए भी खतरा बन जाती है. स्थानीय लोग और मृतक के परिजन मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. यह घटना जयपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता का विषय बन गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget