एक्सप्लोरर

Jaipur News: एक और नीले ड्रम में पति का शव, पत्नी गिरफ्तार! दुर्गंध से खुला खौफनाक राज, जानें पूरा मामला

Jaipur Drum Case: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में एक शव घर की छत पर ड्रम में मिला. पुलिस ने पत्नी सुनीता और मकान मालिक के बेटे जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास में एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता और मकान मालिक के बेटे जितेंद्र को हिरासत में लिया है.

हंसराम नामक व्यक्ति का शव उसके ही घर की छत पर रखे एक नीले ड्रम में नमक के साथ बंद मिला. गले पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए. इस घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

शराब के कारण पति-पत्नी में होता था विवाद- पुलिस

पुलिस जांच में सामने आया कि हंसराम उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का मूल निवासी था और किशनगढ़बास में पत्नी सुनीता और तीन बच्चों के साथ किराए पर रहता था. घटना के बाद सुनीता और जितेंद्र बच्चों को लेकर फरार हो गए थे. सोमवार (18 अगस्त) को दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ जारी है.

शुरुआती जांच में पता चला है कि हंसराम शराब का आदी था और अक्सर जितेंद्र के साथ शराब पीता था. इसी दौरान दोनों के बीच विवाद होते रहते थे.

कैसे खुला मौत का राज?

घर से दुर्गंध आने की शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन की और छत पर रखे नीले ड्रम में शव बरामद किया. शव को सड़ाने के लिए उसमें नमक भरा गया था. पुलिस के मुताबिक, हत्या की योजना पहले से बनाई गई हो सकती है. इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा.

ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था हंसराम

हंसराम पिछले डेढ़ महीने से किशनगढ़बास की आदर्श कॉलोनी में किराए पर रह रहा था और स्थानीय ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था. घटना के बाद उसकी पत्नी, तीन बच्चे और मकान मालिक का बेटा अचानक लापता हो गए थे, जिससे शक और गहरा गया. पुलिस अब हत्या के पीछे संबंधों और पारिवारिक विवादों की जांच कर रही है.

यह वारदात न केवल स्थानीय लोगों को हिला गई है बल्कि किराएदार–मकान मालिक संबंधों और घरेलू विवादों के खतरनाक पहलुओं पर भी सवाल खड़े करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget