एक्सप्लोरर

जयपुर: 'पान मसाले में केसर' के दावे पर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किल, भेजा गया नोटिस

Rajasthan News: पान मसाला के एड को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. इन तीनों कलाकारों को जयपुर से एक नोटिस भेजा गया है.

Jaipur News: पान मसाला ब्रांड 'विमल' के एक विज्ञापन को लेकर हिंदी फिल्म उद्योग के सुपरस्टार शाहरुख खान के अलावा अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है. यह आदेश जयपुर स्थित जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम द्वारा जारी किया गया है. यहां योगेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने शिकायत की थी जिसके बाद फोरम अध्यक्ष  ग्यारसीलाल मीना और सदस्य हेमलता अग्रवाल ने बॉलीवुड कलाकारों को नोटिस जारी करने कहा है.

आरोप लगाया गया है कि पान मसाला का यह विज्ञापन भ्रामक है. इस विज्ञापन में कथित तौर पर दावा किया गया है कि पान मसाले के प्रत्येक दाने में केसर होता है.योगेंद्र ने अभिनेताओं पर केसर की मौजूदगी के दावे के जरिए झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया है और कथित भ्रामक विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

'बोलो जुबां केसरी' टैग लाइन के साथ वाला यह विज्ञापन चर्चा में रहा है जिसमें दावा किया गया है कि पान मसाला के पैकेट में केसर है. पान मसाला का पैकेट खोलते ही उससे केसर निकलने लगता है. इस विज्ञापन में शाहरुख खान, अजय देवगन के अलावा टाइगर श्रॉफ भी नजर आते हैं. पहले शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार भी नजर आते थे लेकिन विवाद के बाद उन्होंने खुद को इससे किनारा कर लिया. 

अक्षय ने विज्ञापन के लिए मांगी थी माफी

वह विमल इलायटी के ब्रैंड एंबेसडर थे. सोशल मीडिया पर हुई आलोचनाओं के कारण अक्षय कुमार ने माफी मांगी थी. उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा था कि वह तंबाकू का समर्थन नहीं करते और कभी भी उसका विज्ञापन स्वीकार नहीं करते. भले ही कंपनियां इसके लिए करोड़ों रुपये देती हैं. जबकि कई साक्षात्कार में भी वह कह चुके हैं कि तंबाकू का विज्ञापन उनके उसूलों के खिलाफ है. फिर भी विमल के एड में नजर आ रहे थे.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: बीजेपी MLA गोपाल शर्मा ने कांग्रेस विधायक रफीक खान को कहा 'पाकिस्तानी', विधानसभा में बवाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget