एक्सप्लोरर

जयपुर: SIR में काम के दबाव से BLO ने की आत्महत्या, अब सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा

Jaipur BLO Suicide: जयपुर में बीएलओ मुकेश जांगिड़ ने काम के दबाव और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने सुपरवाइजर सीताराम पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में काम के भारी दबाव और मानसिक प्रताड़ना के चलते एक बीएलओ (BLO) द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक बीएलओ ने रविवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. परिजनों का आरोप है कि वोटर लिस्ट के SIR (Special Intel Revision) काम को लेकर उन पर भारी दबाव था और उनके सुपरवाइजर उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे.

सुबह 4:30 बजे घर से निकले और खौफनाक कदम उठाया मृतक की पहचान 45 वर्षीय मुकेश जांगिड़ के रूप में हुई है, जो पेशे से एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे और साथ में बीएलओ की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे. परिजनों के मुताबिक, मुकेश SIR के काम को लेकर रविवार को सुबह 4:30 बजे ही बाइक लेकर घर से निकल गए थे. बाद में दिन में पुलिस ने परिवार को उनकी आत्महत्या की सूचना दी.

सुपरवाइजर सीताराम पर परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

सुसाइड नोट में सुपरवाइजर सीताराम का नाम परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुकेश की जेब से एक सुसाइड नोट मिला था. इसमें साफ लिखा था कि सुपरवाइजर सीताराम काम को लेकर उन्हें पूरे दिन डांटते थे और उन पर अनुचित दबाव बनाते थे, जिससे वे बेहद तनाव में थे. आरोप है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया और परिजनों को उसकी फोटो तक नहीं खींचने दी. पुलिस और प्रशासन फिलहाल इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं और केवल जांच की बात कह रहे हैं.

कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शिक्षक संघ में आक्रोश, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन मुकेश जांगिड़ की आत्महत्या के बाद साथी बीएलओ और शिक्षक संघों में भारी रोष है. शिक्षकों का कहना है कि गैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ उनकी जान ले रहा है. मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी सुपरवाइजर पर कार्रवाई की मांग को लेकर शिक्षक संघ ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है.

अशोक गहलोत ने व्यक्त किया गहरा दुख 

पूर्व सीएम गहलोत ने सरकार और चुनाव आयोग को घेरा इस घटना पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने SIR (वोटर लिस्ट रिवीजन) की प्रक्रिया और काम के दबाव को लेकर सवाल खड़े किए हैं. गहलोत ने राज्य सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्मचारियों पर इतना दबाव नहीं होना चाहिए कि वे आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो जाएं.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन सुसाइड नोट को लेकर उठे सवालों ने प्रशासन की भूमिका को संदेह के घेरे में खड़ा कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
कोचिंग सिटी कोटा में गैस संकट! हॉस्टल मेस में भट्ठियों पर बन रहा खाना, स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें हो रहीं बंद
कोचिंग सिटी कोटा में गैस संकट! हॉस्टल मेस में भट्ठियों पर बन रहा खाना, स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें हो रहीं बंद
Rajasthan News: '...तो सामने होगा बड़ा आर्थिक संकट', ऑटो रिफिलिंग के लिए रातभर लाइन में लगे ड्राइवरों का दावा
'...तो सामने होगा बड़ा आर्थिक संकट', ऑटो रिफिलिंग के लिए रातभर लाइन में लगे ड्राइवरों का दावा

वीडियोज

Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rahul Gandhi Martial Arts: नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
Embed widget