एक्सप्लोरर

जयपुर में बीजेपी कार्यालय में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूंसे, पार्टी ने लिया बड़ा एक्शन

Jaipur News: जयपुर में बीजेपी कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चे की मीटिंग के दौरान कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई. वहीं अनुशासनहीनता को देखते हुए जावेद कुरैशी को महामंत्री के पद से हटा दिया गया है.

Rajasthan BJP News: जयपुर में गुरुवार को अल्पसंख्यक मोर्चे की मीटिंग के दौरान हंगामा हो गया. मीटिंग के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. कार्यकर्ताओं में मदन राठौड़ के स्वागत करने को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते दो कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और एक दूसरे को पीटने लगे.

इस बीच वहां मौजूद अन्य नेता सामने आये और बीच-बचाव कर एक दूसरे को अलग किया और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मंच पर मौजूद थे.

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी बैठक में जमकर लात घूंसे चले. नव-निर्वाचित बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों की ओर से अभिनन्दन करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान मंच पर चढ़ने को लेकर दो कार्यकर्ताओं में जमकर हाथपाई हुई.  

मंच पर चढ़ने को लेकर भिड़ गए बीजेपी कार्यकर्ता 

दरअसल, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती की अध्यक्षता में गुरुवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी के नव-निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ मौजूद थे.

बीजेपी कार्यकर्ता फरीदुद्दीन जैकी मंच पर चढ़ने की कोशिश की तो अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री जावेद कुरैशी ने उसे रोक दिया जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई. बाद में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दोनों नेताओं को समझाया और मामला शांत किया.

महामंत्री जावेद कुरैशी को पद से हटाया गया

अल्पसंख्यक मोर्चा की मीटिंग में आज हुए हंगामे और अनुशासनहीनता को देखते हुए फौरन कार्रवाई की गई है. बीजेपी की ओर से अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री जावेद कुरैशी को महामंत्री के पद से हटा दिया गया है.

ये भी पढ़ें- REET 2025: सेंटर के बाहर निकलवाए गए मंगलसूत्र, बिछुआ, चूड़ी... भरतपुर में REET परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget