एक्सप्लोरर

जयपुर की हवा में 'जहर', दीपावली के बाद भी रेड जोन में शहर, स्वास्थ्य पर खतरा

Jaipur News: दीपावली के बाद भी जयपुर की हवा जहरीली बनी हुई है, AQI 214 के साथ शहर "गंभीर" श्रेणी में है. आतिशबाजी और मौसम के कारण प्रदूषण स्तर बढ़ा है, जिससे सांस लेने में तकलीफ हो रही है.

जयपुर में दीपावली के पटाखों का शोर और आतिशबाजी का धुआं भले ही कम हो गया हो, लेकिन शहर की हवा अब भी जहरीली बनी हुई है. प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर है और चौथे दिन भी जयपुर रेड जोन में शामिल है. शहर के विभिन्न इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) आज भी 200 से 250 के बीच दर्ज किया गया. औसतन जयपुर का AQI 214 रहा, जो कि “गंभीर” श्रेणी में आता है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्तर स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है.

स्वास्थ्य को कर रहे हैं प्रभावित

प्रदूषित हवा के कारण लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में कठिनाई, गले में खराश, और त्वचा में इचिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. हवा में मौजूद सूक्ष्म कण (PM2.5 और PM10) सामान्य से कई गुना ज्यादा हैं, जो फेफड़ों तक सीधे पहुंचकर स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे हैं.

हवा की गुणवत्ता में नहीं हो पा रहा है सुधार

पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि जयपुर में दीपावली के दौरान भारी आतिशबाजी और बदलते मौसम ने प्रदूषण के स्तर को बढ़ाया. ठंडी हवाओं और नमी के कारण प्रदूषक तत्व नीचे जम गए हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो पा रहा है.

जयपुर वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर का औसत AQI अभी “रेड ज़ोन” की सीमा में है, लेकिन अगर अगले 24 घंटे में हवा की गति बढ़ी और मौसम साफ हुआ, तो कल से इसे “ऑरेंज जोन” में लाया जा सकता है. प्रदूषण के असर से दोपहर के समय भी वातावरण में हल्की धुंध देखी जा रही है और विजिबिलिटी सामान्य से कम बनी हुई है.

एयर प्यूरीफायर का प्रयोग करने की अपील

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या हृदय रोगियों को कम से कम दो दिन तक घर के भीतर रहने की सलाह दी है. साथ ही, बाहर निकलने पर एन-95 मास्क का उपयोग करने और एयर प्यूरीफायर का प्रयोग करने की अपील की गई है.

जयपुर प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग दें और वाहनों का कम उपयोग, कचरा न जलाने तथा हरियाली बढ़ाने जैसे कदम उठाए.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget