एक्सप्लोरर

ACB ने PWD के एक्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर दीपक मित्तल के ठिकानों पर मारा छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच जारी

ACB ने PWD के एक्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर दीपक मित्तल के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी की जहां भारी मात्रा में नकदी मिलने की सूचना है. ACB की टीम जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच कर रही है

Jaipur ACB Raid News: जयपुर से भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. ACB ने पीडब्ल्यूडी (PWD) के एक्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर दीपक मित्तल के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर आज सुबह छापेमारी की है. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है. ये छापेमारी जोधपुर स्थित उनके सरकारी दफ्तर और किराए के मकान समेत अन्य ठिकानों पर मारी गई है.

ACB की टीम ने जोधपुर के पीडब्ल्यूडी चौराहा स्थित दीपक मित्तल के सरकारी दफ्तर में दस्तावेजों की गहराई से जांच शुरू कर दी है. इसके अलावा, जोधपुर के कुड़ी क्षेत्र में स्थित उनके किराए के मकान की भी तलाशी ली गई, जहां दस्तावेजों की छानबीन की जा रही है.

कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कैश बरामद
सूत्रों के अनुसार, इस जांच के तहत जयपुर, फरीदाबाद, उदयपुर सहित कई अन्य स्थानों पर भी तलाशी ली जा रही है. वहीं ACB को कुछ स्थानों पर भारी मात्रा में नकदी (Cash) मिलने की भी सूचना मिली है. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

हाल ही में जोधपुर में हुई थी दीपक मित्तल की पोस्टिंग
बताया जा रहा है कि दीपक मित्तल की कुछ दिनों पहले ही जोधपुर में पोस्टिंग हुई थी. लेकिन उनके खिलाफ पहले से ही आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज था, जिसके चलते ACB ने आज एक साथ कई जगहों पर कार्रवाई को अंजाम दिया है.

कार्रवाई जारी, दस्तावेजों की जांच में जुटी ACB की टीम
ACB की टीम फिलहाल सभी जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच कर रही है. इस मामले में आगे की कार्रवाई जांच के बाद तय होगी. टीम द्वारा संबंधित बैंक खातों, संपत्तियों और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जल्द ही इस मामले को लेकर आधिकारिक बयान जारी कर सकता है.

ये भी पढ़ें: नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ पर सचिन पायलट ने जाहिर की नाराजगी, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर निकाय चुनाव में BAP-BTP की एंट्री, BJP-कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल!
डूंगरपुर निकाय चुनाव में BAP-BTP की एंट्री, BJP-कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल!
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget