एक्सप्लोरर

Jagdeep Dhankhar: जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस के टिकट पर कितने वोटों से जीता था विधानसभा चुनाव?

Jagdeep Dhankhar News: जगदीप धनखड़ पहले सांसद बने बाद में विधायक बने. 1989 में जनता दल के टिकट पर लड़कर संसद पहुंचे. इसके बाद 1993 में कांग्रेस के टिकट पर लड़कर विधायक बने.

उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ के सियासी सफर की चर्चा हो रही है. 21 जुलाई 2025 को जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. 11 अगस्त 2022 को धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने थे. अपने सियासी करियर की शुरुआत जगदीप धनखड़ ने सांसद से शुरू की. जनता दल के टिकट पर वो सांसद बने. इसके बाद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने. 1958 वोटों के अंतर से उन्होंने विधायक का चुनाव जीता.

विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराया था

1993 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में जगदीप धनखड़ कांग्रेस के टिकट पर किशनगढ़ सीट विधायक का चुनाव जीते. उन्हें विधानसभा चुनाव में 41444 वोट मिले थे. वोट शेयर की बात करें तो उन्हें 44.81 फीसदी वोट मिले थे. धनखड़ ने बीजेपी उम्मीदवार जगजीत सिंह को हराया था. जगजीत सिंह 39486 वोट मिले थे और उनका वोट शेयर 42.69 फीसदी था. इस सीट पर कुल 11 उम्मीदवार थे.

 

1993: किशनगढ़ विधानसभा सीट के नतीजे
1993: किशनगढ़ विधानसभा सीट के नतीजे

1989 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हराया

1989 में झुंझुनू लोकसभा सीट से जगदीप धनखड़ जनता दल के टिकट पर मैदान में उतरे थे. यहीं से जीतकर उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की. इस सीट पर कुल 15 उम्मीदवार थे. जगदीप धनखड़ को 421686 वोट मिले थे और वोट शेयर 58.73 फीसदी था. उन्होंने कांग्रेस के मोहम्मद अयूब खान को हराया था.अयूब खान को 259705 वोट मिले थे और उनका वोट शेयर 36.17 फीसदी था. जगदीप धनखड़ 1 लाख 61 हजार 981 वोटों के अंतर से वो विजेता बने. साल 2003 में वो बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी के कानूनी विभाग का प्रमुख बनाया गया. 


1989: झुंझुनू लोकसभा सीट के नतीजे

2019 से 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे

जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया. लेकिन विपक्षी दल के नेता इसके पीछ 'कुछ और' वजह होने का दावा कर रहे हैं. उनके इस्तीफे पर राजनीति बयानबाजी की बाढ़ आ गई है. उपराष्ट्रपति बनने से पहले धनखड़ 2019 से 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा: 50 रुपये के जुर्माने पर विवाद, पार्किंग कर्मी पर लाठी-सरियों से हमला
कोटा: 50 रुपये के जुर्माने पर विवाद, पार्किंग कर्मी पर लाठी-सरियों से हमला
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget