एक्सप्लोरर

Jagdeep Dhankhar News: राजस्थान विधानसभा से जगदीप धनखड़ की पेंशन मंजूर, जानें हर महीने कितने रुपये मिलेंगे?

Jagdeep Dhankhar Pension: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को राजस्थान विधानसभा सचिवालय की तरफ से पेंशन की मंजूरी मिल गई है. 1993 से 1998 तक वो कांग्रेस के विधायक रहे थे.

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को राजस्थान विधानसभा की ओर से पूर्व विधायक पेंशन मंजूर कर दी गई है. विधानसभा सचिवालय ने उनके आवेदन पर प्रक्रिया पूरी करते हुए, उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे की तारीख से पेंशन जारी करने का आदेश दिया है. अब उन्हें हर महीने पूर्व विधायक के तौर पर पेंशन और संबंधित सुविधाएं मिलेंगी. 21 जुलाई को धनखड़ ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था.

हर महीने करीब 42 हजार रुपये मिलेंगे?

जगदीप धनखड़ ने अगस्त के अंतिम सप्ताह में पेंशन के लिए विधानसभा सचिवालय में आवेदन किया था. औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब उन्हें लगभग 42 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलना शुरू हो जाएंगी.

राज्यपाल नियुक्त होने पर बंद हो गई थी पेंशन

गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ 1993 से 1998 तक किशनगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक रहे थे. विधायक पद छोड़ने के बाद उन्हें जुलाई 2019 तक पेंशन मिलती रही. लेकिन पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त होने पर यह सुविधा बंद हो गई थी. उपराष्ट्रपति पद से मुक्त होने के बाद उन्हें एक बार फिर पूर्व विधायक पेंशन बहाल कर दी गई है.

  • धनखड़ ने 1979 में राजस्थान बार काउंसिल में पंजीकरण के बाद अपनी वकालत शुरू की
  • 1990 में उन्हें राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किया गया
  • 1989 में झुंझुनू से जनता दल के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतकर राजनीति में प्रवेश किया। 
  • 1990 में प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के कार्यकाल में उन्हें संसदीय कार्य राज्य मंत्री नियुक्त किया गया।
  • 1993 से 1998 तक राजस्थान विधानसभा के सदस्य के रूप में किशनगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया
  • जुलाई 2019 में धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया
  • 16 जुलाई, 2022 को उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार घोषित किया
  • 6 अगस्त 2022 को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की

धनखड़ ने 1958 वोटों से जीता था विधायक का चुनाव

1993 के चुनाव में राजस्थान की किशनगढ़ सीट पर कांग्रेस ने जगदीप धनखड़ को टिकट दिया था. विधानसभा चुनाव में धनखड़ को कुल 41 हजार 444 वोट मिले थे. उन्होंने बीजेपी के कैंडिडेट जगजीत सिंह को मात दी थी. जगजीत सिंह को 39 हजार 486 वोट मिले थे.

पहले सांसद फिर विधायक बने धनखड़

1989 में धनखड़ ने लोकसभा का चुनाव जीता था. झुंझुनू लोकसभा सीट से बतौर जनता दल के उम्मीदवार उन्होंने कांग्रेस के मोहम्मद अयूब खान को हराया था. तब उन्हें 4 लाख 21 हजार 686 वोट मिले थे. अयूब खान  2 लाख 59 हजार 705 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget