एक्सप्लोरर

Rajasthan: इनफ्लुएंसर अनामिका विश्नोई को गोली मार कर फरार था पति, पुलिस ने 30 घंटे में किया गिरफ्तार

Anamika Vishnoi Murder: हत्या आरोपी पति का कहना कि वह पत्नी अनामिका विश्नोई के कथित अवैध संबंधों से नाराज था. जब वह नहीं मानी तो पति महीराम ने उसे गोली मार दी.

Anamika Vishnoi Murder Case: राजस्थान के फलोदी जिले में रविवार (25 फरवरी) को सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और फलोदी के नागौर रोड पर स्थित सिटी सेंटर के पास नारी कलेक्शन के नाम से कपड़ों की दुकान चलाने वाली महिला अनामिका बिश्नोई (33) की उसके पति महिराम बिश्नोई ने हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि अनामिका के कथित अवैध रिश्तों से नाराज होकर आरोपी पति ने अनामिका की दुकान में घुस कर उसे गोली मार दी. उसके बाद खुद मौके से फरार हो गया.

अनामिका बिश्नोई के पिता तेजाराम बिश्नोई ने पुलिस थाना फलोदी में आरोपी महिराम बिश्नोई (निवासी नगरासर बीकानेर) के खिलाफ बेटी की हत्या का केस दर्ज कराया था. एसएचओ भंवर सिंह ने बताया कि फलोदी पुलिस की टीम ने महीराम को सोमवार दोपहर बाप थाना क्षेत्र की सरहद कान सिंह की सीड से गिरफ्तार कर लिया. 

फलोदी कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी ने बताया कि अनामिका बिश्नोई की हत्या के मामले में आरोपी पति महिराम को पकड़ने में 30 घंटे लगे. केस दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई, जिसके लिए कई टीमों का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने कई जगह दबिश दी. फिर मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बाप पुलिस थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया. वहीं, मर्डर के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी भी जब्त कर ली गई. अब मर्डर वेपन यानी बंदूक बरामद करने की कोशिश की जा रही है. 

आरोपी पति ने बताई अनामिका विश्नोई की हत्या की वजह
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिराम विश्नोई गांव में मेडिकल की दुकान चलाता है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या के कारण का खुलासा किया. उसका कहना है कि पत्नी अनामिका विश्नोई सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती थी और वह पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान था. इसलिए पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी.  

पांच साल से पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद
बता दें, अनामिक विश्नोई (33) फलोदी के सिटी प्वाइंट के पास नारी कलेक्शन के नाम से कपड़ों की दुकान चलती थी. साथ ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर थी. इंस्टाग्राम पर उसके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. अनामिका विश्नोई की शादी 13 साल पहले महीराम विश्नोई नगरासर बीकानेर के साथ हुई थी. दोनों के दो बेटे हैं. पिछले 5 साल से दोनों के बीच अनबन चल रही थी. फलोदी कोर्ट में भरण पोषण को लेकर मामला चल रहा है.

ससुराल पक्ष को सौंपा गया शव
फलोदी पुलिस ने रविवार को शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया. रात होने के चलते परिजनों ने शव को लेने से इनकार कर दिया. फलोदी थानाधिकारी भंवर सिंह जाखड़ ने बताया कि सोमवार सुबह पीहर पक्ष की सहमति देने और दोनों पक्षों की सहमति बनने के बाद शव ससुराल पक्ष को सौंपा गया.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: महेंद्रजीत मालवीय के आने से नाराज हैं BJP नेता? सांसद बोले- पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, जानें क्या बताई वजह

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget