एक्सप्लोरर

Indian Railways: 10वीं पास के लिए रेलवे में रोजगार के बड़े अवसर! जोधपुर रेल मंडल में निकली टिकट बुकिंग एजेंट की भर्ती

Sarkari Naukri: जोधपुर रेल डिविजन के 31 रेलवे स्टेशन पर अब टिकट काटने वाले बुकिंग क्लर्क के काम का भार कम होने जा रहा है क्योंकि यहां रेलवे नई भर्तियां करने जा रहा है.

Job in Indian Railways: रेलवे (Railways) ने 10वीं पास युवाओं को रोजगार (Employment) उपलब्ध कराने की पहल करने जा रहा है. उत्तर-पश्चिम रेलवे (North-West Railways) के जोधपुर (Jodhpur) मंडल के डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 10वीं पास युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की रेलवे की पहल के तहत जोधपुर मंडल के 31 चयनित रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंटों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है. चयनित एजेंटों को रेलवे स्टेशनों पर कमीशन बेस पर अनारक्षित टिकट काटने का अधिकार दिया जाएगा जिससे न सिर्फ उन्हें रोजगार मिलेगा बल्कि यात्रियों को भीड़भाड़ से निजात मिलेगी. 

इस संबंध में जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम जितेंद्र मीणा ने बताया कि अनारक्षित टिकट काटने के लिए चयनित अभ्यर्थियों का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा. इस दौरान उन्हें प्रति यात्री काटे गए टिकटों के अनुसार कमीशन राशि मिलेंगी. उन्होंने बताया कि स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंटों का कार्य संतोषजनक नहीं होने पर उन्हें शर्तों के अनुसार समय से पहले हटाया भी जा सकता है और काम संतोषजनक रहने पर सभी वांछित प्रक्रिया को पूरा करते हुए अगले तीन वर्षों के लिए चयन किया जा सकता है.

इन स्टेशनों पर एजेंट होंगे तैनात
बलवाड़ा,भीमपुरा,बिशनगढ़,बनाड़,बेसरोली, धुंधाड़ा,गुढा,जालसू,जेनाल, खाटू,मारवाड़ कोरी,किरोदा,खेड़ी सालवा, खारिया खंगार,लेदरमेर, मंडोर,मारवाड़ मूंडवा,नया खारड़िया,राखी,सालावास,तिंवरी, तालछापर, पलाना, सूरपुरा, गच्छीपुरा,जागनाथजी, खेडुली, मारवाड़ लोहावट,देशनोक,पोकरण और मारवाड़ मथानिया रेलवे स्टेशन के लिए भर्तियां निकाली गई हैं.

यह है आवेदन करने की तारीख
इन पदों के लिए निर्धारित आवेदन-पत्र 25 मई की दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे. किसका चयन किया गया है इसकी जानकारी उसी दिन दे दी जाएगी. आवेदन-पत्र और अन्य जानकारी के लिए जोधपुर मंडल के रेल प्रबंधक कार्यालय के वाणिज्य विभाग से संपर्क किया जा सकता है या फिर भारतीय रेल की वेबसाइट पर लॉग ऑन किया जा सकता है. इन एजेंटों की नियुक्ति से स्टेशनों पर कार्यरत स्टेशन मास्टरों पर टिकट बिक्री का भार खासा कम होगा. इसके अलावा ट्रेनों के संचालन में उन्हें आसानी होगी. अभी इनको अधिकांश स्टेशनों पर दोनों काम संभालने होते हैं.

ये भी पढ़ें: Dudu Accident: राजस्थान के दूदू में बड़ा सड़क हादसा, कार पर पलटा टैंकर, सभी 8 लोगों की गई जान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget