एक्सप्लोरर

Asia Cup: 21 सितंबर को IND vs PAK मैच पर राजस्थान कांग्रेस का अल्टीमेटम, 'समझाने पर भी नहीं माने तो...'

IND vs PAK Match: राजस्थान कांग्रेस के खेल प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमीन पठान ने मैच का प्रसारण करने वाले थिएटर और रेस्टोरेंट संचालकों को भी चेतावनी दी है.

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 21 सितंबर को फिर से होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने बड़ा अल्टीमेटम दिया है. राजस्थान कांग्रेस का खेल प्रकोष्ठ 21 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगा. यह विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान के साथ मैच खेले जाने को लेकर किया जाएगा. राजस्थान कांग्रेस के खेल प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमीन पठान ने मैच का प्रसारण करने वाले थिएटर और रेस्टोरेंट संचालकों को भी चेतावनी दी है.

तोड़फोड़ भी की जा सकती है- अमीन पठान

अमीन पठान ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कहा है कि अगर किसी भी थिएटर या रेस्टोरेंट संचालक ने अपने यहां लोगों को स्क्रीन या टीवी पर मैच दिखाने की व्यवस्था की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा. अगर समझाने पर भी नहीं माने तो वहां तोड़फोड़ भी की जा सकती है और उन्हें सबक भी सिखाया जा सकता है. कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता स्क्रीन और टीवी तोड़ने में भी कतई नहीं हिचकेंगे. 

राजस्थान कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमीन पठान ने आज (18 सितंबर) राजधानी जयपुर के कांग्रेस कार्यालय में अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की है. बैठक में साफ तौर पर कहा है कि यह क्रिकेट मैच पहलगाम हमले में मारे गए लोगों और ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जांबाजों व उनके परिवार वालों का अपमान है. जिस तरह खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, उसी तरह खून और क्रिकेट एक साथ नहीं हो सकता. 

चैंपियन बनना 140 करोड़ देशवासियों के सम्मान से बढ़कर नहीं- कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक भारत सरकार और बीसीसीआई को चाहिए कि वह अब भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दे. चैंपियन बनना 140 करोड़ देशवासियों के सम्मान व स्वाभिमान से बढ़कर नहीं है. राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ हुए लीग मैच को लेकर भी कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया था. कई जगहों पर एलईडी स्क्रीन भी तोड़े थे.

हाथ न मिलाने पर भारतीय क्रिकेटर्स की तारीफ की

राजस्थान कांग्रेस के खेल प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमीन पठान ने पिछले मैच में पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाने पर भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ की है और उन्हें बधाई दी है. उन्होंने इसे लेकर सरकार पर निशाना भी साधा है. उन्होंने कहा है कि जो काम सरकार को करना चाहिए था, उसे देशभक्त खिलाड़ियों ने कर दिखाया है. उनके मुताबिक रविवार को होने वाले प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के दूसरे प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सलमान माफी मांग लें तो...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बिश्नोई महासभा का बड़ा बयान
'सलमान माफी मांग लें तो...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बिश्नोई महासभा का बड़ा बयान
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget