एक्सप्लोरर

जालोर: जवाई नदी में फंसी गाड़ी, ग्रामीणों ने बचाई 6 जानें, लापरवाह ड्राइवर पर एक्शन की मांग

Jalore Reckless Driving: जालोर के बोरवाड़ा में एक चालक ने जवाई नदी में गाड़ी निकालने की कोशिश की, जिससे 6 यात्री फंस गए. ग्रामीणों ने उन्हें बचाया. यह घटना लापरवाही का नतीजा है.

राजस्थान के जालोर जिले के सायला उपखंड क्षेत्र के बोरवाड़ा में एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां एक वाहन चालक ने जवाई नदी की रपट पर बहाव के बीच से वाहन निकालने का जोखिम उठाया. तेज पानी के कारण वाहन रपट पर ही फंस गया. गाड़ी में उस समय छह सवारियां मौजूद थीं. अचानक वाहन फंसने से यात्रियों की जान पर बन आई, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता ने बड़ा हादसा होने से टाल दिया.

जानकारी के अनुसार टवेरा वाहन रानीवाड़ा कांबा से यात्रियों को लेकर आ रहा था. चालक ने बहाव को नजरअंदाज करते हुए नदी की रपट पार करने का प्रयास किया. पानी का दबाव और फिसलन के चलते वाहन बीच में फंस गया. स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फंसी हुई छह सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद जेसीबी की मदद से वाहन को रपट से बाहर निकालकर रवाना किया गया.

बड़ी संख्या में यात्रियों की खतरे में पड़ गई थी जान

ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन और पुलिस लगातार नदी-नालों में बहाव के दौरान सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं, बावजूद इसके चालक नियमों की अनदेखी कर लापरवाही बरत रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही तूरा नदी में एक बस चालक की लापरवाही से बस गिर गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई थी.

लापरवाह चालकों पर की जाए कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को और सख्ती बरतनी चाहिए. खासकर नदी-नालों की रपट पर निगरानी बढ़ाई जाए और लापरवाह चालकों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

जोधपुर: मंदिर में गए पूजा करने बाहर स्कूटी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Input By : एच.एल.भाटी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget