एक्सप्लोरर

IIT-NIT जोसा काउंसलिंग 2024: शाम 5 बजे तक होगी ऑनलाइन रिर्पोटिंग, ऑप्शन बदलने का मौका

IIT-NIT JoSAA Counseling 2024: 59 हजार 917 सीटों पर एडमिशन के लिए जोसा द्वारा ज्वाइंट काउंसलिंग चल रही है. जिन्हें सीट मिल चुकी है उन्हें आज शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी.

IIT-NIT JOSA Counselling 2024: देश के आईआईटी एनआईटी, ट्रिपलआईटी समेत 121 संस्थानों की 59 हजार 917 सीटों के लिए जोसा द्वारा ज्वाइंट काउंसलिंग चल रही है. स्टूडेंट्स जिनको जोसा काउंसलिंग के पहले राउंड में सीट का आवंटन हुआ है उन्हें आज 24 जून को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी नहीं तो स्टूडेंट्स की आवंटित सीट कैंसिल हो जाएगी.

सीट वेरिफिकेशन कन्फर्मेशन न मिलने पर स्टूडेंट्स करे इंतजार
कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों को जोसा काउन्सलिंग में ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान अपनी आवंटित सीट के लिए तीनों स्टेप पूरे करने के बाद उन्हें जोसा द्वारा डोक्युमेंट्स वेरिफाई कर सीट कन्फर्मेशन लेना अनिवार्य है. बहुत से स्टूडेंट्स ऐसे है जिन्होंने ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सम्पूर्ण प्रक्रिया 48 घंटे पूर्व पूर्ण कर ली. परन्तु अभी तक उनके सारे डाक्यूमेंट्स वेरिफाई नहीं हुए है और ना ही उनकी आवंटित सीट का कन्फर्मेशन आया है ऐसे में ये स्टूडेंट्स परेशानी में है.

इन सभी स्टूडेंट्स को चाहिए यदि उनका प्रोविसिनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड हो गया है तो उन्हें कुछ परेशान नहीं होना है. इस वर्ष वेरिफिकेशन स्टेटस पूरा होकर सीट कन्फर्म होने में एक-दो दिन का समय लग रहा है. ऐसे में स्टूडेंट्स को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. उन्हें जोसा वेबसाइट पर अपने कैंडिडेट पोर्टल में डोक्युमेंट्स वेरिफाई होकर सीट कन्फर्मेशन का इंतजार करना चाहिए.

ऑनलाइन क़्वेरी का रेस्पॉन्स 26 जून तक न देने पर सीट कैंसिल
एक्सपर्ट आहूजा के अनुसार ऐसे विद्यार्थी जिन्हें प्रथम राउंड सीट आवंटन के पश्चात ऑनलाइन रिपोर्टिंग में अपलोड किए गए डाक्यूमेंट्स में कमी पाए जाने पर जोसा द्वारा क़्वेरी आई है, उन्हें 26 जून शाम 5 बजे तक उस क़्वेरी का रिस्पांस कर अपने मांगे गए सही डाक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा होगा अन्यथा उनकी आवंटित सीट कैंसिल कर दी जाएगी और वे जोसा काउंसलिंग से बहार हो जाएंगे.

काउंसलिंग ऑप्शन बदलने का मौका
एक्सपर्ट आहूजा के अनुसार जिन स्टूडेंट्स को प्रथम राउंड में सीट का आवंटन हुआ था और उन्होंने ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर फ्लॉट, स्लाइड व फ्रीज ऑप्शन को चुन लिया है. उन्हें पहले राउंड की ऑनलाइन रिपोर्टिंग में दोबारा अपने द्वारा प्रथम काउंसलिंग विकल्प को बदलने का अवसर दे दिया गया है. स्टूडेंट्स फ्लॉट, स्लाइड व फ्रीज ऑप्शन को बदलकर आगे की काउंसलिंग में जाना चाहते हैं, उन्हें वेबसाइट पर लॉगिन कर दिए गए काउंसलिंग विकल्प पर जाकर अपने काउन्सलिंग ऑप्शन को स्विचओवर कर सकते हैं. स्टूडेंट्स फ्लॉट ऑप्शन को स्लाइड व फ्रीज में एवं स्लाइड ऑप्शन को फ्लॉट व फ्रीज में एवं फ्रीज को फ्लोट या स्लाइड में बदलकर आगे की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं.      

ओरिजनल मार्कशीट न होने पर नहीं हो रहा वेरिफिकेशन
एक्सपर्ट आहूजा ने बताया कि इसके अलावा स्टूडेंट्स लगातार 12वीं बोर्ड की ओरिजनल मार्कशीट जारी नहीं होने की समस्या से जूझ रहे हैं. इन स्टूडेंट्स की डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के समय ओरिजनल मार्कशीट मांगी जा रही है. कुछ बोर्ड्स द्वारा ओरिजनल मार्कशीट जारी नहीं होने की स्थिति में इंटरनेट की मार्कशीट मान्य नहीं हो रही है और प्रवेश अटका दिया गया है. इस विसंगति में राजस्थान सहित देश के कई बड़े बोर्ड शामिल हैं. ऐसे में जोसा अथॉरिटी को चाहिए कि वो ऐसे स्टूडेंट्स की बोर्ड एलिजिबिलिटी की सवयं समीक्षा कर उनकी आवंटित सीट कन्फर्म करे.

यह भी पढ़ें: तैयार कर लें छाता और रेनकोट, उदयपुर में तेज बारिश का दौर शुरू, सुबह धुंध की आगोश में अरावली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget