एक्सप्लोरर

Udaipur Weather Today: उदयपुर में ठंडी हवाओं ने ठिठुराया, तापमान में रिकॉर्ड गिरावट, शहर में सर्दी से अब तक 4 की मौत

Weather Today In Udaipur: झीलों की नगरी उदयपुर में सर्दी का सितम जारी है. ठंडी हवाओं ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है. ठंड से अब तक उदयपुर में चार लोगों की मौत हो गई है.

Rajasthan News: झीलों की नगरी उदयपुर जिसे राजस्थान का शिमला कहा जाता है. वो उदयपुर अब शिमला के जैसे ही तेवर दिखा रहा है. क्योंकि यहां ठंडी हवाओं ने बर्फ जैसा कहर ढहाना शुरू कर दिया है. यही नहीं रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान भी दर्ज किया जा रहा है. पिछले 2 दिन से कंपकंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. शहर में ठंड की वजह से अब तक चार लोगों की मौत भी हो चुकी है. इस भयंकर ठंड के बीच भी पर्यटक भी उदयपुर की झीलों का दीदार करने के लिए पहुंच रहे है और इस मौसम का भी आनंद ले रहे हैं.

‘इस सीजन सबसे कम न्यूनतम तापमान हुआ दर्ज’
उदयपुर में तापमान की बात करें तो पिछले दो दिन में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है. मंगलवार रात को उदयपुर में सीजन का सबसे कम 7.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. यही नहीं बीती रात से पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज हुआ है. सूर्य बादलों में छुपा दिखाई दिया. दिनभर बादल छाए रहने से धूप भी नहीं निकली. जिससे तापमान में और कमी आई है. लोग दिन में भी अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए. वहीं उदयपुर के अधिकतम तापमान की अगर बात करें तो वो 21.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है.  

‘ठंडी हवाओं ने ठिठुराया’
वहीं उदयपुर में छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे लोग ठिठुरने पर मजबूर हो गए. ठंड की वजह से उदयपुर शहर के प्रतापनगर क्षेत्र के ढीकली स्थित रैन बसेरे में रहने वाले आगरा (उत्तर प्रदेश) निवासी 50 साल के भगवान शर्मा की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार भगवान शर्मा उदयपुर में रहकर मजदूरी करते थे. वे 18 दिसंबर की रात खाना खाकर रैन बसेरे में सोए थे. सुबह वे मृत पाए गए. प्रथम दृष्ट्यता मौत ज्यादा सर्दी के कारण होना बताया जा रहा है. इससे पहले 8, 9 और 17 दिसंबर को सर्दी से एक-एक मौत हुई थी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर भरतपुर और धौलपुर के जाटों ने भरी हुंकार, दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget