एक्सप्लोरर

Rajasthan News: IAS इंद्रजीत सिंह होंगे कोटा के अतिरिक्त जिला कलेक्टर, प्रदेश में 396 RAS अधिकारियों का ट्रांसफर

Kota Additional District Collector: राजस्थान में राज्य सरकार ने गुरूवार को बड़ी संख्या में आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें कोटा में भी बडी संख्या में अधिकारियों को के तबादले हुए हैं.

Kota New District Collector: राज्य सरकार ने गुरूवार (22 फरवरी) को बडी संख्या में आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें कोटा में भी बडी संख्या में अधिकारियों को के तबादले हुए हैं. कोटा में अतिरिक्त जिला कलक्टर कोटा शहर बृजमोह बैरवा को हटाकर उनकी जगह भू प्रबंधन अधिकारी अलवर इन्द्रजीत सिंह को कोटा एडीएम सिटी लगाया गया है. जबकि हरिराम मीणा को एटीएम कोटा लगाया गया है.

इसके साथ ही उपायुक्त (प्रशासन) वाणिज्य कर विभाग कोटा शंभु दयाल मीणा को मुख्य कार्यकारी जिला परिषद कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक ईजीएस और पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी मंडा सीकर लगाया गया है. अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट गंगापुर सिटी हरिराम मीणा को कोटा में अतिरिक्त जिला कलेक्टर लगाया गया है. वही वीरेंद्र कुमार वर्मा रजिस्ट्रार राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय को अतिरिक्त जिला कलेक्टर अलवर लगाया गया है.

कोटा के एडीएम सिटी बृजमोहन बैरवा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजसमंद लगाया गया है. यूआईटी सचिव मानसिंह मीणा को जिला रसद अधिकारी अलवर लगाया गया है. कृष्णा देवी को अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग कोटा लगाया गया है, यह मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बारां में कार्यरत थी. दीप्ति रामचंद्र मीणा को भू प्रबंधन अधिकारी कोटा से रजिस्ट्रार राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय लगाया गया है, जबकि ममता कुमारी तिवारी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद से अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन आबकारी विभाग कोटा के पद पर लगाया गया है.

उपखंड स्तर पर बडा फेरबदल

मुकेश कुमार चौधरी उप सचिव नगर विकास न्यास कोटा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वितीय जोधपुर लगाया है. अतिरिक्त जिला कलेक्टर टोंक अशोक कुमार त्यागी को कोटा में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक ईजीएस और पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी मंडा कोटा लगाया गया है. विजेंद्र कुमार मीणा उपखंड अधिकारी दीगोद को सहायक कलेक्टर मुख्यालय लालसोट दोसा लगाया गया है. विकास पंचोली उपखंड अधिकारी केकड़ी को कोटा उपखंड अधिकारी इटावा लगाया गया है. इसी तरह अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक  ईजीएस एवं पदेन परियोजना अधिकारी मंडा कोटा प्रवीण कुमार को लगाया है.

उपखंड अधिकारी सांगोद रामावतार मीणा को उपखंड अधिकारी करौली लगाया गया है. भंवरलाल जनागल उपखंड अधिकारी रोहट पाली को जिला आबकारी अधिकारी कोटा के पद पर लगाया है. नीता वसीटा उपखंड अधिकारी इटावा को उपखंड अधिकारी टाटगढ़ ब्यावर लगाया है. शत्रुघ्न सिंह गुर्जर उपखंड अधिकारी नैनवा बूंदी को उपखंड अधिकारी दीगोद कोटा लगाया गया है. दिनेश कुमार मीणा को झालावाड़ उपखंड अधिकारी गंगधर से उपखंड अधिकारी कनवास कोटा लगाया गया है.

कार्तिकेय मीणा उपयुक्त नगर निगम कोटा उत्तर को उपसचिव नगर विकास न्यास कोटा लगाया गया है. गजेंद्र सिंह सहायक निदेशक लोक सेवाएं प्रशासनिक सुधार और समन्वय विभाग कोटा को उपनिदेशक महिला और बाल विकास विभाग कोटा में लगाया गया है. अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग न्यायालय कोटा दिवांशु शर्मा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बारां लगाया है. मालविका त्यागी उपखंड अधिकारी केशवराय पाटन बूंदी को विशेषाधिकारी (भूमि) नगर विकास न्यास कोटा लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: अजमेर शरीफ दरगाह दीवान का मुसलमानों को बड़ा संदेश, बोले- CAA को लेकर किया जा रहा गुमराह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget