एक्सप्लोरर

Rajasthan: अपना नाम सुन रह गए थे दंग, गहलोत के सलाहकार को हराने का मिला इनाम? खुद डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा से जानें जवाब

Deputy CM Prem Chand Bairwa: राजस्थान में इस बार दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. इसे एक बड़े प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है. प्रेमचंद बैरवा से सुनिए पूरी कहानी कैसे आया उनका नाम?

Rajasthan Deputy Chief Minister: राजस्थान में इस बार उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं. जहां एक तरफ दिया कुमारी हैं तो दूसरी तरफ प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है. प्रेमचंद बैरवा का जब विधायक दल की बैठक में डिप्टी सीएम के लिए नाम आया तो उन्हें खुद पता नहीं था. वो भी चौंक गए थे. दूसरी बार के विधायक प्रेमचंद बैरवा ने इस बार मुख्यमंत्री के सलाहकार रहे बाबू लाल नागर को दूदू से बड़े वोटों के अंतर से चुनाव हराया है. प्रेमचंद को भारतीय जनता पार्टी में सॉफ्ट दलित चेहरे के रूप में देखा जाता है. पार्टी में वो किसी भी खेमे नहीं जाते हैं. पढ़ें ABP NEWS से उनकी खास बातचीत... 

सवाल: जब आपका नाम आया तो क्या चौंक गए थे? 
प्रेमचंद बैरवा: देखिये, निश्चित रूप से मुझे भी अपना नाम नहीं पता था. ये चौंकाने वाला काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है और दूसरी कोई पार्टी नहीं कर सकती. लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपने साधारण कार्यकर्ता का ध्यान रखती है. उसे उसके काम के अनुसार कहीं न कहीं जगह देती है. सभी वर्ग का ध्यान रखती है. 

सवाल: विधायक दल की बैठक के दिन क्यों चुप थे विधायक? 
प्रेमचंद बैरवा: विधायक दल की बैठक के दिन विधायकों के पास समय नहीं था. जल्दी में थे इसलिए कोई बोल नहीं रहा था. हमें न बोलने के लिए कोई संदेश नहीं आया था. सब, सहज प्रकिया थी. 

सवाल: अब प्रदेश के विकास के लिए क्या प्राथमिकता रहेगी? 
प्रेमचंद बैरवा: देखिये, कांग्रेस जिस तरह से झूठ बोलकर सत्ता में आई थी और पिछले पांच सालों में कुछ नहीं किया. बेरोजगारों को भत्ता देने की बात कही गई थी, लेकिन नहीं दिया. किसानों को कर्ज माफी का वादा करके कांग्रेस सत्ता में आई थी मगर कुछ नहीं किया. सिर्फ, उन्हें धोखा दिया है. पिछले पांच सालों में सिर्फ अपने विधायकों को जंगल राज के लिए खुली छूट दे रखी थी. उससे निजात मिलेगी. मेरी विधानसभा क्षेत्र में खूब मनमानी विधायक ने की. लोगों पर मनमाने तरीके से मामले दर्ज किए ग. दूदू में थानों में वोटों की राजनीति के लिए काम कराया गया है. वो सब अब नहीं होगा. जब मैं वर्ष 2013 में विधायक था तब दूदू के दोनों थानों को मॉडल थाने का अवॉर्ड मिला था. ये सरकार अहंकार में थी इसलिए जनता ने किनारे लगा दिया है. 

सवाल: मुख्यमंत्री के सलाहकार को हराया इसलिए डिप्टी सीएम बना दिया? 
प्रेमचंद बैरवा: उनकी सलाह तो सभी ने देख ली है. किस तरह की सलाह उन्होंने मुख्यमंत्री को दी होगी. भारतीय जनता पार्टी के संस्कार अलग हैं. इसलिए हम उसके हिसाब से काम करेंगे. जनता हमारे लिए सर्वोपरि है. उसीके लिए काम करना है. 

सवाल: राजस्थान में दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला, कैसा मानते हैं? 
प्रेमचंद बैरवा: देखिये, ऐसा नहीं है. भारतीय जनता पार्टी में कुछ भी तनाव और दबाव नहीं है. हम सब मिलकर काम करते हैं. यहां कोई भेदभाव नहीं है. हम सब साथ हैं. दूदू को जिला बनाया गया है. वहां पर विकास के काम जारी रहेंगे. पहले उसके हेडक्वॉटर को ठीक किया जाएगा. बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, बेरोजगारों और औधोगिक क्षेत्र के लिए काम करूंगा. 

Rajasthan: राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस में मंथन तेज, वागड़ से चौथी बार जीते इस विधायक को मिल सकता है मौका

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget