एक्सप्लोरर

Jodhpur Crime News: विकास जाट का सोशल मीडिया पर था 'जलवा', पुलिस से मुठभेड़ के बाद हुआ यह हाल, देखें वीडियो

Rajasthan News: पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया. उसे भादरा के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है. दोनों गिरफ्तार बदमाश शोपू गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं.

Rajasthan Crime News: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है.इसमें हनुमानगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.हनुमानगढ़ के भादरा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए सोपू गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है.उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं.राजेश पटेरिया निवासी चाहर वाला थाना नाथूसरी चौपटा जिला सिरसा हरियाणा को एक देसी पिस्टल और बोलेरो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया है. वहीं 24 साल के विकास जाट निवासी उज्जलवास थाना गोगामेडी जिला हनुमानगढ़ को एक देसी पिस्तौल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया है.ये दोनों लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के फैन और सोपू गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं.

पुलिस ने क्या जानकारी दी है

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि आईजी ओम प्रकाश के निर्देशन में भादरा सर्किल में अवैध हथियारों की तस्करी के विरुद्ध एसपी सुरेश कुमार और सीईओ नरेंद्र पूनिया के सुपरविजन और थाना अधिकारी रणवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और गैंगस्टर कुख्यात बदमाशों को फॉलो कर रहै हैं. बदमाशों की पोस्ट लाइक और शेयर करने वालों पर नजर रखी जा रही है.भादरा थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई कर सोपू गैंग के दो शूटरों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

चौधरी ने बताया कि डीएसटी के हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार की सूचना पर हेड कांस्टेबल पलटू दास नायक की टीम ने उत्तरादाबास नहर पुलिया से हरियाणा नंबर की बोलेरो गाड़ी में सवार बदमाश राजेश फगेड़िया को एक अवैध देसी पिस्टल समेत गिरफ्तार किया. राजेश सोपू गैंग का शार्प शूटर है. यह बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.

माइनर में गिरने से घायल हुआ बदमाश

एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि डीएसटी के मुताबिक हेड कांस्टेबल प्रवीण की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि विकास जाट नाम का बदमाश अपने साथी के साथ बोलेरो गाड़ी में राजगढ़ से भादरा की तरफ आ रहा है.इस सूचना पर चनाण माइनर पर टीम द्वारा पर नाकाबंदी की गई. राजगढ़ की तरफ से आ रही संदिग्ध बोलेरो को रोकने की कोशिश की गई. लेकिन चालक फिल्मी स्टाइल में बोलेरो को यू टर्न कर भागने लगा.चालक बोलेरो को उतरादाबास की तरफ लेकर भागा. तेज गति से भागने की वजह से चालक माइनर के अंदर गिर गया.इससे उसके दोनों पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं. गाड़ी का पीछा कर रही पुलिस ने माइनर से निकालकर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम विकास जाट निवासी गोगामेडी बताया. उसकी तलाशी में उसके पास से एक अवैध पिस्टल मय मैगजीन मिली. गिरने से घायल हुए बदमाश को पुलिस ने भादरा राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: भरतपुर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, जेठ-जेठानी से इस बात को लेकर चल रहा था विवाद

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget