एक्सप्लोरर

Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, कलश यात्रा पर ड्रोन से की गई पुष्प वर्षा

Hanuman Janmotsav 2024: भरतपुर में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव की धूम दिखाई पड़ी. इस मौके पर भक्तों ने सुबह से मंदिरों में पूजा-अर्चना शुरू कर दी थी. जगह-जगह लोगों के लिए भण्डारे का आयोजन किया गया.

Hanuman Jayanti 2024 in Bharatpur: भरतपुर सहित पूरे देश में मंगलवार (23 अप्रैल) को पूरे देश हनुमान जन्मोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर सभी हनुमान मंदिरों में फूल बंगला झांकिया सजाकर भंडारे लगाये गए. सुबह से ही हनुमान मंदिरों में भजन, रामायण पाठ, सुन्दरकाण्ड का पाठ शुरू कर दिया गया था.

हनुमान जन्मोत्सव शहर के छोटे- बड़े हनुमान मंदिरों में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया. इस शुभ अवसर पर सुबह से मंदिरों भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इसी क्रम में कल शहर के प्राचीन मंदिरों को फूल- बंगला झांकी सजाकर आकर्षक रोशनियों से सजाया गया है.

भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए जगह-जगह हनुमान मंदिरों में भण्डारे का आयोजन किया गया. जयपुर- आगरा नेशनल हाइवे पर लुधावई गांव में स्थित  बड़ा हनुमान मंदिर में फूल बंगला झांकी और विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया. जिसमें भक्तों और संतो ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया और हजारों भक्तों ने भण्डारे में प्रसादी ग्रहण किया.

चिन्ताहरण मंदिर से निकली भव्य झांकी
मथुरा गेट स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भव्य फूल बंगला झांकी और किला स्थित बागड़ वाले हनुमान मंदिर के साथ मथुरा गेट हनुमान मंदिर में झांकी सजाई गई. भरतपुर में भी शहर के प्रमुख मंदिरों में हनुमान जनोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये गए.

शहर के चिंताहरण हनुमान मंदिर पर आयोजित तीन दिवसीय हनुमान जयंती महोत्सव के तहत रविवार से सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया. विगत सोमवार को धार्मिक उल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली गई. मंगलवार को चिन्ताहरण मंदिर में फूल बंगला झांकी सजाई गई है और प्रसादी का वितरण किया गया है. 

कलश यात्रा में की गई ड्रोन से पुष्प वर्षा
कृषि नवीन मंडी यार्ड स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा कुम्हेर गेट से नवीन मंडी यार्ड तक निकाली गई. कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया. कलश यात्रा में ड्रोन के जरिये पुष्प वर्षा की गई.
 
इस मंदिर पर चलता रहेगा अखंड रामायण पाठ
हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में हर साल की तरह इस साल भी प्रसादी और भंडारे का आयोजन किया गया. नवीन मंडी यार्ड के अध्यक्ष रघुवीर सिंह टुंडा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हनुमान मंदिर पर अखंड रामायण पाठ शुभारंभ किया गया, जो प्रभु इच्छा तक हमेशा चलता रहेगा. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Lok Sabha Election 2024: 'सूरत में लोकतंत्र को किया गया शर्मशार', मोहन प्रकाश ने ओम बिरला पर भी लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget