एक्सप्लोरर

Rajasthan: हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद राजस्थान को मिला नया एडवोकेट जनरल, राजेंद्र प्रसाद के नाम पर मुहर

Rajasthan Advocate General: राजस्थान में सरकार के गठन के बाद नए महाधिवक्ता की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था क्योंकि सरकार के सभी मामलों की पैरवी महाधिवक्ता ही करते हैं.

Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) की सरकार बनने के करीब 2 महीने बाद राज्य के नए एडवोकेट जनरल की नियुक्ति कर दी गई है. राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने राजेंद्र प्रसाद (Rajendra Prasad) को महाधिवक्ता बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. 2 दिन पहले जोधपुर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए सरकार से महाधिवक्ता और अतिरिक्त महाधिवक्ता की नियुक्ति को लेकर 5 फरवरी तक जवाब मांगा था.  सरकार ने शनिवार को एडवोकेट जनरल की नियुक्ति कर दी है. 

 सीनियर अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद पदानुक्रम से प्रदेश के 19वें महाधिवक्ता बने हैं. वह नागौर जिले की परबतसर तहसील के रीड गांव से ताल्लुक रखते हैं. राजेंद्र प्रसाद ने गांव से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद 1981 में किया बी.कॉम किया था और फिर 1985 में राजस्थान यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया. 24 अगस्त 1985 को BCR में उन्होंने वकील के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन कराया था. तब से राजस्थान हाईकोर्ट में वह प्रैक्टिस कर रहे हैं. उन्होंने 1972 से 1978 के बीच अलग-अलग तरह की प्रतिस्पर्धा में सिल्वर और गोल्ड मेडल प्राप्त किया है. 1980 में उन्हें सीए इंस्टिट्यूट से बेस्ट स्पीकर का अवॉर्ड मिला था. राजेंद्र प्रसाद ने 1983 में अंग्रेजी में वाद-विवाद प्रतियोगिता में अवॉर्ड जीता था.

महाधिवक्ता के अभाव रुकी हुई थी सरकारी मामलों की पैरवी
दरअसल एडवोकेट जनरल की नियुक्ति के मामले को लेकर एडवोकेट रविंद्र कुमार माथुर ने एक याचिका पेश की थी. जिसमें लिखा था कि सरकार के गठन को दो महीने बीत चुके हैं. अभी तक राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता और अतिरिक्त महाधिवक्ता की नियुक्ति नहीं की गई है. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट के जोधपुर खंडपीठ ने आदेश जारी कर कहा था कि राज्य की ओर से प्रभावी और पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं किया जा रहा है. राज्य के कानून सचिव को 24 जनवरी को बुलाया गया था. उसे समय कानून सचिव ने हाईकोर्ट से नियुक्ति के लिए कुछ समय मांगा था. सरकार बनने के 2 महीने में सरकार से जुड़े मामलों की पैरवी भी अटकी हुई थी. हाईकोर्ट में चल रहे सरकार से जुड़े सभी मामलों की पैरवी एजी ओर एएजी की ओर से की जाती है.

ये भी पढ़ेंRajasthan: कोटा जिला कलेक्टर ने छात्रों के साथ किया डिनर, स्टूडेंट्स ने पूछा- मन ना लगे तो कैसे पढ़ाई करें?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget