एक्सप्लोरर

राजस्थान में संस्कृत विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, ऑनलाइन पाठ्यक्रम के लिए होगी ये शुरुआत

Rajasthan Education News: राजस्थान में जल्द ही 4 हजार नई भर्तियों से संस्कृत शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाएगा. संस्कृत में पाठ्यक्रम और कौशल विकास के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन एप भी दिए जाएंगे.

Rajasthan News: राजस्थान में संस्कृत शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर आई है. भजनलाल शर्मा की सरकार जल्द ही राज्य में संस्कृत शिक्षा से संबंधित 4 हजार नई भर्तियां करेगी. भर्ती की तैयारी भी कर ली गई है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर जिले के श्रीनगर में ये बातें कहीं हैं. 

उन्होंने कहा कि राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से ये भर्ती की जाएगी. मदन दिलावर लगातार संस्कृत शिक्षा के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से संस्कृत शिक्षा को जोड़ना संस्कृत शिक्षा को प्रोत्साहन और संवर्धन में सहायक होगा. संस्कृत में अध्ययन करने वाले छात्रों को इसके जरिए काफी सहायता मिलेगी. महाराजा आचार्य संस्कृत महाविद्यालय जयपुर मैं आयोजित यूथ पाठशाला एप के उद्घाटन समारोह दिलावर ने ये बातें कहीं है. 

मदन दिलावर ने कहा कि संस्कृत भाषा विश्व की समस्त भाषाओं की जननी है. संस्कृत के ग्रंथों में अनेक गूढ़ रहस्य छुपे हुए हैं, जिन पर शोध कर दुनिया के वैज्ञानिकों ने अनेक आविष्कार किए हैं. हमारे छात्रों को भी इस दिशा में प्रयास करना चाहिए.

राइजिंग राजस्थान में साइन किया गया एमओयू
दिलावर ने बताया कि राइजिंग राजस्थान समिट 2024 के तहत यूथ पाठशाला, जयपुर एवं धुराना वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, हरियाणा ने संस्कृत शिक्षा विभाग के राजकीय महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पाठ्यक्रम और कौशल विकास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क एप दिया जाएगा. 

साइन किए गए 100.90 करोड़ के एमओयू
ये एप की निशुल्क सुविधा दोनों ही फर्मों द्वारा तीन वर्ष के लिए रहेगी. प्रत्येक फार्म ने 30 करोड़ का एमओयू साइन किया है, जिसमें 100.90 करोड़ के एमओयू किए गए हैं. संस्कृत शिक्षा विभाग राजस्थान द्वारा कुल 12 एम ओ यू राइजिंग राजस्थान सम्मिट-2024 के अंतर्गत किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: 'एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी', SDM को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी की जमानत खारिज

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक
डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget