एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: 'कांग्रेस में मची भगदड़, सब जानते हैं भविष्य कैसा...? केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बड़ा हमला

Gajendra Singh Shekhawat Visit Jodhpur: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और अलगाववाद की जननी है.

Gajendra Singh Shekhawat On Congrss: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज सोमवार (19 फरवरी) को जोधपुर दौरे पर रहे. इस दौरान एयरपोर्ट पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री शेखवात ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इन दिनों भगदड़ मची हुई है. देश मे कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और अलगाववाद की जननी है. इस कांग्रेस पार्टी ने देश को बांटने का काम किया है.

कांग्रेस बांटने के काम करने वाली पार्टी है. जनता अब उनकी हकीकत को पहचान चुकी है. अब जनता ने कांग्रेस को अस्वीकार करने का काम शुरू कर दिया है. जनता कांग्रेस को किनारे तक समेट दिया है. अब जनता कांग्रेस को समाप्त होने की दिशा में आगे ले जाने वाली है.

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी पर करारा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है. सब जानते हैं कि कांग्रेस का भविष्य कैसा है? यह बात सारा देश जानता है. सारी दुनिया जानती है. इसीलिए भगदड़ मची हुई है. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और अलगाववाद की जननी है. कांग्रेस पार्टी देश को बांटने का काम करने वाली पार्टी है. जनता अब कांग्रेस पार्टी की हकीकत को पहचान चुकी है. साथ ही अब जनता ने कांग्रेस को अस्वीकार करते हुए किनारे तक समेट दिया है. अब जनता कांग्रेस पार्टी को समाप्त होने की दिशा में आगे ले जाने वाली है.

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में उठापटक जारी 

बता दें कि इन दिनों कांग्रेस में काफी उठापटक मची हुई है. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं. लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी जोर शोर से चल रही है. इस बीच बड़े नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला भी लगातार जारी है. बीते दिनों महाराष्ट्र में कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट को ज्वाइन किया है. अब राजस्थान में भी ऐसा ही भूचाल की देखने को मिली.   

जहां कांग्रेस विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने सत्तारूढ़ बीजेपी का दामन थाम लिया. राजस्थान में बांसवाड़ा के बागीदौरा से मौजूदा विधायक महेंद्रजीत बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं.वह इससे पहले यहां के सांसद रह चुके हैं. राजस्थान की पिछली गहलोत सरकार में वह जल संसाधन और सिंचाई मंत्री थे. बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस नेता महेंद्रजीत मालवीय ने कहा था कि बीजेपी में शामिल होने का एकमात्र कारण वागड़ क्षेत्र का विकास है. वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि आज के समय में कांग्रेस के पास कोई विकास का विजन नहीं है.   

ये भी पढ़ें: Rajasthan: कोटा की पहली महिला एसपी ने प्रभार संभाला, कहा- 'बच्चों का स्ट्रेस कम करने पर होगा फोकस'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
Dungarpur News: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
राजस्थान: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
PM आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने की आंच पहुंची जयपुर, पूरे राजस्थान में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
PM आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने की आंच पहुंची जयपुर, पूरे राजस्थान में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget