एक्सप्लोरर

'कुर्सी बचाने के लिए...', फोन टैपिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना

Rajasthan Politics: फोन टैपिंग मामले में लोकेश शर्मा का ऑडियो सामने आने के बाद अशोक गहलोत पर सवाल उठ रहे हैं. गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गहलोत ने शपथ का उल्लंघन किया है और फोन टैपिंग अपराध है.

Gajendra Singh Shekhawat Counter Attack On Ashok Gehlot: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा के फोन टैपिंग के मामले जुड़ा एक ऑडियो सामने आने के बाद फोन टैपिंग का जिन्ह बाहर आ गया है और इसके बाहर आने से राजस्थान के जादूगर कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सवालों के घेरे में घिरते नजर आ रहे है.

जोधपुर केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को जोधपुर प्रवास पर रहे. इस दौरान फोन टैपिंग मामले को लेकर एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा शेखावत ने कहा कि जिस शपथ को लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तत्कालीन मुख्यमंत्री जी असीन हुए थे. उस शपथ का उन्होंने अनादर किया है.

'चीख चीख कर मीडिया के माध्यम से सुनना चाहता था सरकार को'
केंद्रीय मंत्री शेखावत रविवार (14 जुलाई) को जोधपुर में मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके OSD रहे लोकेश शर्मा के मीडिया में आए ऑडियो टेप से जुड़े सवाल पर शेखावत ने कहा कि जो बातें में चीख चीख कर मीडिया के माध्यम से सरकार को सुनना चाहता था. कोर्ट को सुनना चाहता था.

वो सभी बातें अब इस ऑडियो के साथ स्वत् ही स्पष्ट हो गई है. किस तरह से पूर्ववर्ती सरकार अपनी हिलती हुई. कुर्सी को बचाने के लिए अपने मंत्रियों अपने लोगों और दूसरी पार्टी के नेताओं के फोन टाइप कर रही थी.

'पेन ड्राइव देकर लीक करने का किया काम'
शेखावत ने कहा कि फोन टैपिंग अपराध है. उसके साथ जिस शपथ को लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर निर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी आसीन हुए थे. उस शपथ का अनादर करते हुए. उन्होंने जो कुछ भी उनके संज्ञान में गोपनीय तरीके से लाया गया था. मुख्यमंत्री और गृहमंत्री होने के नाते उसको खुद एक ऑडियो टेप के माध्यम से पेन ड्राइव देकर लीक करने का काम किया.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि अब सब कुछ स्पष्ट हो गया है. क्योंकि यह बात कोर्ट में लंबित हैं. इसलिए अब फैसला कोर्ट को करना है. लेकिन सब कुछ राजस्थान की जनता के सामने पूर्णतया स्पष्ट हो गया है.

'...संविधान बढ़ाने की बात कर रहे हैं'
कांग्रेस पार्टी से जुड़े एक सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जिस जगह से झूठ बोलने का काम किया है. जिस कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की और उसे कुचलना का काम किया. संवैधानिक संस्थाओं को दबाने और कुचलना का काम किया था. संवैधानिक संस्थाओं का चीरहरण किया. जिन लोगों के हाथ संविधान की हत्या के खून से रंगे हुए हैं. वह कांग्रेस पार्टी और उसके नेता अब संविधान की पुस्तक हाथ में लेकर संविधान बचाओ का नारा देते हैं. संविधान बचाओ की बातें करते हैं.

'सौ बार झूठ बोलकर उसको सच्चा साबित करने की करती है कोशिश'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में आरक्षण को समाप्त हो जाएगा और वर्तमान सरकार एक वर्ग विशेष के विरोध में काम कर रही है. ऐसे झूठ और नेगेटिव फैलाए. कांग्रेस पार्टी देश को विकसित करने के लक्ष्य को लेकर काम करने वाली सरकार की बेवजह आलोचना करने का काम करती है.

लोगों के बीच में झूठ परोस ने और सौ बार झूठ बोलकर उसको सच्चा साबित करने की कोशिश करती है. शेखावत ने कहा कि अब सब ने देखा है कि देश की जनता ने कांग्रेस पार्टी की मानसिकता का परिचय देते हुए .तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनाने का सौभाग्य पूर्ण अवसर दिया है.

ये भी पढ़ें: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद सिर्फ सीएम के भाषण की चर्चा, अध्यक्ष और अन्य नेताओं का 'मामला' रहा फीका?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget