एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वन नेशन-वन इलेक्शन को बताया जरूरी, महिला सुरक्षा पर क्या बोले?

Rajasthan News: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वन नेशन-वन इलेक्शन को देश की आवश्यकता बताया है. उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर बधाई दी है.

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वन नेशन-वन इलेक्शन को देश की आवश्यकता बताया है. उन्होंने कहा कि देश में एक साथ एक ही समय में चुनाव हो, मतदाता और चुनाव के लिए काम करने वाले सभी लोग वर्षों से इस बात की अपेक्षा देश की सरकार से कर रहे हैं.

अपने गृह जनपद पहुंचे शेखावत ने रविवार को एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की. वन नेशन-वन इलेक्शन पर विपक्ष की आपत्तियों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने इसे लेकर कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी है. अभी ये कैबिनेट ने पास किया है. पार्लियामेंट में चर्चा के समय देखेंगे.

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह देश की आवश्यकता है. जिस तरह से चुनाव खर्चीले हो रहे हैं. चुनाव के कारण से समय का अपव्यय हो रहा है. चुनाव के कारण से विकास कार्यों में बाधा लग रही है. बार-बार चुनाव होने के कारण से इस तरह की परिस्थितियां बनती हैं. देश में एक साथ एक ही समय में चुनाव हों, यह निश्चित रूप से वर्षों से देश के मतदाता और देश के चुनाव में काम करने वाले सभी लोग इस बात की अपेक्षा देश की सरकार से कर रहे हैं.

महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़े सवाल पर शेखावत ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा निश्चित रूप से हम सब लोगों के लिए प्राथमिकता है. महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बढ़ाने के साथ-साथ में पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तीकरण से आगे बढ़कर वीमेन लेड डेवलपमेंट की दिशा में जा रहे हैं. भारत ने जी-20 की अध्यक्षता के समय नेरेटिव विश्व के सामने रखा था, इस पर भारत ने गति के साथ में काम किया और विश्व भी इस दृष्टिकोण से भारत के साथ है. 

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर सर्किट हाउस स्थित उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, शहर विधायक  अतुल भंसाली, जोधपुर दक्षिण की महापौर वनिता सेठ, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जन प्रतिनिधि मौजूद रहे.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य का विषय है कि जोधपुर में पटेल की यह भव्य मूर्ति इस दिव्य स्थान पर लगी है. कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोगों के लिए केवल परिवार और परिवार की पूजा की परंपरा रही है, लेकिन अब भारत बदल गया है. शेखावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घायु की कामना की.

ये भी पढ़ें-

'दूसरे बच्चे की डिलीवरी अधूरी छोड़ दी, इसलिए मृत पैदा हुआ', झुंझुनूं में BDK अस्पताल की बड़ी लापरवाही

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget