एक्सप्लोरर

'सत्य की जीत होती है', संजीवनी मामले में राहत मिलने पर बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर झूठे मामले दर्ज कराने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं.

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री और बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत को संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में कथित घोटाले में SOG की ओर से क्लीन चिट मिल गई है. इसको लेकर शेखावत ने कहा कि यह सत्य की जीत हुई है. न्याय मिलने की शुरुआत हुई है. अभी दो मामले की सुनवाई चल रही है.
 
उन्होंने कहा कि तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत किस तरह से पुत्र मोह में धृष्ट राष्ट्र बन गए. मेरे खिलाफ झूठे मामले को लेकर उन्होंने मुझे व मेरे परिवार की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया था. मुझे न्याय का इंतज़ार है. फोन टैपिंग व मानहानि मामले में भी मुझे न्याय मिलेगा.
 
'बदनाम करने के तमाम तरह के प्रयास किए गए'
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा ''पूर्ववर्ती सरकार ने अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए शासन व्यवस्था का दुरुपयोग किया. मेरे परिवार को बदनाम करने के तमाम तरह के प्रयास किए गए. मेरी दिवंगत माता के लिए भी किस तरह के शब्दों का उपयोग किया गया, मैं वापस उनको दोहराना नहीं चाहता. मैंने हर बार कहा था कि मेरा दामन पाक साफ है. सत्य की जीत हुई है. एक बार फिर झूठ का पर्दाफाश हुआ है .''

सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं- शेखावत
उन्होंने कहा कि जो झूठ उन्होंने बोला, उनकी पार्टी के नेताओं ने बोला, चुनाव के समय में भी जो सामने प्रतिद्वंद्वी थे, उन्होंने भी इस तरह की बातें की थी. मुझे लगता है कि शायद अब उनके मुंह पर भी ताला लगेगा. भारत की न्यायपालिका ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि भारत में सत्य को परेशान किया जा सकता है लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता है.

संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी मामले में निवेशकों को पैसे वापस दिलाने को लेकर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से उसकी प्रक्रिया चालू है.  लेकिन दुर्भाग्य से राजस्थान के पूर्ववर्ती सरकार निवेशकों के इस विषय को लेकर के किसी तरह की व्यवस्था नहीं की और ना ही जांच की.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget