एक्सप्लोरर

Rajasthan: सीएम गहलोत के बयान पर गजेंद्र सिंह शेखावत का पलटवार, बोले- 'बीजेपी और RSS पर दंगा भड़काने...'

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री शेखावत लंपी महामारी में मारी गई गायों को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पशुपालकों को परेशान किया जा रहा है.

Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा चुनावों (Rajasthan Assembly Election) में महज कुछ ही महीने बाकी हैं. इसको लेकर सभी पार्टियां और एक्टिव मोड में हैं, अभी से आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरु हो चुका है. सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बीजेपी (BJP) और आरएसएस (RSS) पर दंगा भड़काने का आरोप लगाया था.

उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ आज तक दंगे भड़काने का कोई प्रमाण नहीं मिला है. केंद्रीय मंत्री शेखावत ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गहलोत सरकार की तुष्टीकरण नीति राजस्थान में दंगों के लिए जिम्मेदार है. कांग्रेस की धार्मिक भेदभाव की सोच और प्रशासन की ढ़िलाई जिम्मेदार है. 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कहा कि बीजेपी-आरएसएस दंगों की राजनीति में विश्वास नहीं करते. उन्होंने कहा कि बीजेपी- आरएसएस के खिलाफ आज तक दंगे भड़काने का कोई प्रमाण नहीं मिला है.

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार की तुष्टीकरण नीति से दंगे फैलते हैं, जिससे निर्दोष लोग मारे जाते हैं और काम धंधों पर बुरा असर पड़ता है. इस सरकार में तुष्टीकरण की हालत यह है कि दंगों की जांच और आरोपियों को पकड़ने में भी धार्मिक आधार पर भेदभाव किया जाता है. ये स्थिति किसी से छिपी हुई नहीं है. तुष्टीकरण की नीति से जनता में आक्रोश है. यह आक्रोश आगामी चुनाव में कांग्रेस की हार के रूप में सामने आएगा.

चुनाव आते ही गोभक्त हो जाते हैं मुख्यमंत्री: गजेंद्र सिंह शेखावत

सीएम अशोक गहलोत पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने धार्मिक मामलों में दिखावे का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव का समय आते ही मुख्यमंत्री गौभक्त हो जाते हैं. सीए गहलोत गोदान करने का राग अलापते हैं, लेकिन वे यह भूल जाते हैं कि राजस्थान में लाखों गायें लंपी से मर गई थीं. उन्होंने कहा कि उन गायों के उपचार में ये सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई थी. अब सरकार ने लंपी से मरने वाली गायों की संख्या सिर्फ 76 हजार मानी है. 

'गोपालकों को मुआवजा के नाम पीटा जा रहा है ढोल'

लंपी महामारी में मारी गई गायों को गजेंद्र सिंह शेखावत प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि लंपी महामारी में लाखों गायें मारी गई थीं. प्रदेश सरकार द्वारा गौपालकों को मुआवजा देने का ढोल तो पीटा जा रहा है, लेकिन वह अभी तक पूरा नहीं दिया गया है. केंद्रीय मंत्री शेखावत ने मीडिया रिपोर्टस का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में अभी तक 42 हजार दुधारु गायों का ही मुआवजा दिया गया है. मुआवजे के नाम पर पशुपालकों को राहत शिविरों में बुलाकर परेशान किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: 'जालौर की 5 सीटों पर क्या है जीत का फॉर्मूला?' सर्किट हाउस के बंद कमरे में सीएम गहलोत ने की चर्चा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget