एक्सप्लोरर

Udaipur Rape Case: फ्रांसीसी महिला से रेप के आरोपी सिद्धार्थ काे पुलिस ने पकड़ा, हुआ बड़ा खुलासा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीटा

Udaipur Rape Case News: फ्रांसीसी युवती से रेप मामले में आरोपी पुष्पराज को पुलिस ने चित्तौड़गढ़ हाईवे से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को SP ऑफिस ले जाते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की.

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर में 22 जून को एक फ्रांस की युवती के साथ हुए रेप के मामले में पुलिस ने आरोपी पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा को गिरफ्तार कर लिया है. इस पीड़िता की शिकायत उदयपुर के बड़गांव थाने में दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद एसपी योगेश गोयल के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

वहीं जब आरोपी को एसपी ऑफिस ले जाया जा रहा था, तब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरेापी के साथ मारपीट की. टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस करते हुए चित्तौड़गढ़ हाईवे के पास से उसे डिटेन किया. फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है.

सिगरेट पीने के बहाने युवती को अपने फ्लैट पर ले गया था आरोपी

एसपी गोयल ने बताया कि पीड़िता 22 जून को ही मोबाइल फोन के एड शूट के सिलसिले में उदयपुर आई थी. शूटिंग यूनिट में आरोपी सिद्धार्थ भी शामिल था. उसी रात पार्टी के दौरान आरोपी ने सिगरेट पीने के बहाने युवती को अपनी कार में बैठाया और उसे न्यू भूपालपुरा स्थित अपने किराये के फ्लैट पर ले गया. वहां जबरन उसके साथ रेप किया गया.

उन्होंने बताया कि पीड़िता का मोबाइल बंद था और वह मदद नहीं मांग सकी. इस पूरी घटना के बाद युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

सात दिनों के भीतर पेश किया जाएगा चालान

एसपी योगेश गोयल ने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में ऑफिसर स्कीम के तहत जांच की जा रही है और सात दिनों के भीतर चालान पेश किया जाएगा. पुलिस का उद्देश्य है कि इस गंभीर और संवेदनशील प्रकरण में आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलवाई जाए. घटना की जानकारी फ्रांस दूतावास को भी भेज दी गई है.

पुलिस पीड़िता को हरसंभव सुरक्षा व सहयोग दे रही है. दूसरी ओर घटना को लेकर लोगों में भी काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. जब आरोपी को एसपी ऑफिस ले जाया गया, तो वहां मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के साथ मारपीट करने की कोशिश बडी मुश्किल से पुलिसकर्मियों ने आरोपी को गुस्साए कार्यकर्ताओं से छुड़ाया.

इस पूरी घटना ने एक बार फिर से उदयपुर की छवि पर दाग लगा दिया है. आपको बता दें सात समंदर पार से सैलानी उदयपुर घूमने के लिए आते हैं. ऐसे में इस तरह की घटना ने एक बार फिर उदयपुर की छवि को धूमिल कर दिया है.

(चेतन कुमार की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget