एक्सप्लोरर

Emmanuel Macron Jaipur Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कल आएंगे जयपुर, स्वागत के लिए सजा आमेर महल

Jaipur News: फ्रांस के राष्ट्रपति और पीएम मोदी के दौरे को लेकर पूरे शहर का रुट चार्ट तैयार कर लिया गया है. आमतौर पर जंतर-मंतर और आमेर के किले में भारी भीड़ होती है. इस वजह से कल आमेर का किला बंद रहेगा.

France President Emmanuel Macron Jaipur Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) कल (25 जनवरी) को राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) आएंगे. उनके साथ पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी रह सकते हैं. यह दोनों कई घंटे तक आमेर और जंतर-मंतर में साथ-साथ सैर करेंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति और पीएम मोदी के दौरे को लेकर पूरे शहर का रुट चार्ट तैयार कर लिया गया है. आमतौर पर जंतर-मंतर और आमेर के किले में भारी भीड़ होती है. इस वजह से कल आमेर का किला बंद रहेगा. साथ ही कल किले में हाथियों का संचालन भी नहीं होगा.

आमेर महल के अधीक्षक ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं. प्रधानमंत्री का जयपुर में लगातार हो रहे दौरा हो रहा है. इस वजह से यहां शासन और प्रशासन दोनों अलर्ट मोड पर हैं. जानकारी के मुताबिक फ्रांस के राष्ट्र्पति इमैनुएल मैक्रों जयपुर एयरपोर्ट से निकलेंगे और वहां से जेएलएन मार्ग से पुराने शहर से होते हुए आमेर महल पहुंचेगे.   

फ्रांस के राष्ट्रपति के स्वागत में सजा आमेर महल 
आमेर महल में करीब दो घंटे तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहेंगे. यहां 10-11 हाथी सज-धज कर उनका स्वागत करेंगे. राष्ट्र्पति इमैनुएल मैक्रों दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर आमेर महल पहुंचेंगे. यहां राष्ट्रपति दीवाने आम, गणेश पोल, शीशमहल में जाएंगे. साथ ही केशर क्यारी और मावठे को देखेंगे. इसके लिए यहां पूरी तैयारी कर ली गई है. यहां पर पैदल मार्ग और हाथी मार्ग दोनों को तैयार रखा गया है. दोनों रास्तों को जरूरत के हिसाब से उपयोग में लिया जाएगा. फ्रांस के राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमेर किले का दौरा किया और पूरा जायजा लिया है. 

सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंतर-मंतर और हवामहल में फ्रांस के राष्ट्र्पति के साथ रह सकते हैं. पीएम के शाम को हवामहल आने का कार्यक्रम तय हुआ है. जंतर-मंतर या हवामहल पर पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्र्पति इमैनुएल मैक्रों से मिलेंगे. हवामहल का दो से तीन बार फ्रांस के अधिकारियों ने दौरा कर लिया है. यहां पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. बता दें जंतर मंतर को लेकर विदेशी पर्यटकों में खूब क्रेज देखा जाता है. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने की युवा मित्रों की बहाली की मांग

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget