एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में CISF की तर्ज पर RISF का गठन, 3072 पदों पर भर्ती को सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Rajasthan Industrial Security Force: राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन किया जाएगा. सीएम गहलोत ने तीनों बटालियन के लिए कुल 3072 नए पदों के सृजन को स्वीकृति दी है.

Rajasthan Industrial Security Force: राजस्थान सरकार ने औद्योगिक इकाइयों के सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत सरकार बड़ी संख्या में भर्ती करने जा रही है. प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल (Rajasthan Industrial Security Force) का गठन होगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (cm ashok gehlot ) ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल में तीन बटालियन गठित की जाएगी. इन बटालियन का मुख्यालय भिवाड़ी, चित्तौड़गढ़ एवं बालोतरा में होगा. इनका गठन केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तर्ज पर होगा. 

बटालियन के जिले और इकाइयां 

भिवाड़ी बटालियन के कार्यक्षेत्र में जयपुर, अजमेर, सीकर, अलवर, झुंझुनूं, भरतपुर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर जिले हैं. इनमें 381694 पंजीकृत उद्यम और इकाईयां है. चित्तौड़गढ़ बटालियन में भीलवाड़ा, उदयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़ राजसमंद, झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बारां, बूंदी जिले की 239339 पंजीकृत इकाईयां है. वहीं, बालोतरा बटालियन में जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, पाली, हनुमानगढ़, बाड़मेर, नागौर, चूरू, जालोर, सिरोही और जैसलमेर जिले शामिल होंगे.  इनमें 353528 पंजीकृत इकाइयां हैं. 

इतने पद होंगे 

गहलोत ने तीनों बटालियन के लिए कुल 3072 नवीन पदों के सृजन को स्वीकृति दी है. इनमें प्रति बटालियन कमाण्डेंट, डिप्टी कमाण्डेंट का एक-एक पद, सहायक कमाण्डेंट के 10, कम्पनी कमाण्डेंट के 9 पद, प्लाटून कमाण्डर के 45 पद, हैड कॉनिस्टेबल के 200 और कॉनिस्टेबल के 734 पद, सहायक लेखाधिकारी, कनिष्ठ लेखाकार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सूचना सहायक, चिकित्सक, नर्स का एक-एक पद, वरिष्ठ सहायक, चपरासी के दो-दो पद, कनिष्ठ सहायक के चार पद, कुक के 10 पद स्वीकृत किए गए है.  

21 करोड़ रुपए की भी वित्तीय स्वीकृति 

गहलोत ने बटालियन्स को विभिन्न वाहन, फर्नीचर इत्यादि एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 21 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है. इस स्वीकृति से प्रदेश की औद्योगिक इकाईयों को सहज एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाई जा सकेगी. इससे प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी. उल्लेखनीय है कि गहलोत ने पूर्व में राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन के सम्बन्ध में घोषणा की थी. 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: सतीश पूनियां का कांग्रेस पर हमला, कहा- 'ये गहलोत सरकार के पाप का नतीजा है जो...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget