एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कोटा में देश की पहली नेत्रदान वाहिनी का शुभारंभ, गाड़ी में लगे टीवी से मिलेगी आई डोनेशन की जानकारी

Eye Donation Camp: कोटा संभाग में नेत्रदान को लेकर लोग काफी जागरुक हुए हैं. इसी के चलते इस अभियान को गति दी जा रही है. गांव में भी अब लोग नेत्रदान को लेकर प्रयासरत हैं.

Kota News: कोटा (Kota) संभाग में नेत्रदान को लेकर काफी जागरुकता आई है. इसी के चलते इस अभियान को और अधिक गति दी जा रही है. शहर के साथ-साथ गांव में भी अब लोग नेत्रदान को लेकर प्रयासरत हैं. प्रदेश में नेत्रदान के कार्यों को तेजी से जन-अभियान बनाने में शाइन इंडिया फाउंडेशन का सहयोग अत्यंत सराहनीय है. आई बैंक सोसायटी राजस्थान जयपुर से अधिकृत और उनके मार्गदर्शन में कार्यरत संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन और  ईबीएसआर बीबीजे चेप्टर का नेत्रदान अभियान पूरे हाड़ौती में घर-घर जा पहुंचा है. 

डॉ. कुलवंत गौड़ बताया कि संस्था ने प्रारंभ से ही नेत्रदान अभियान में हर उम्र और वर्ग के लोगों को अलग-अलग तरह के रोचक और अनोखे प्रयोगों से जागरूक करने का प्रयास किया है. इसी कारण से बहुत ही कम समय में हाड़ौती संभाग में नेत्रदान अभियान एक जन अभियान बन गया. इस अभियान के अंतर्गत ही संस्था को नेत्रदान कार्यों और ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लिए कुन्हाड़ी निवासी, आशीष शर्मा (प्रवासी भारतीय न्यूजीलैंड) और उनके मित्र नवनीत शर्मा ने एक मारुति इको गाड़ी उपहार में भेंट की थी, जिसका उपयोग कोटा शहर और उसके आसपास के 200 किलोमीटर के दायरे में नेत्रदान जागरुकता, नेत्र संग्रहण और कॉर्निया की अंधता को मिटाने के लिए किया जा रहा है.

गाड़ी के पीछे लगी टीवी पर दिखेगी नेत्रदान की प्रक्रिया
डॉ. कुलवंत गौड़ बताया कि  नवाचार के नए प्रयास के अंतर्गत इस इको गाड़ी के पीछे एक टीवी को लगाया गया है, जिसमें ऐसी व्यवस्था रखी गई है कि, जब भी नेत्रदान के लिए टीम घर पर पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया करेगी, तो वह सारी प्रक्रिया बाहर खड़े लोग बहुत आसानी से टीवी पर देख सकेंगे. इस नए प्रयोग के पीछे कारण यह है कि लोग नेत्रदान प्रक्रिया को आज भी पूरी तरह नहीं समझते हैं. इस लाइव सर्जरी के माध्यम से नेत्रदान से जुड़ी उनकी सभी तरह की भ्रांतियां दूर हो सकेंगी. डॉ गौड़ ने बताया की पूरे भारतवर्ष में ये ऐसी गाड़ी है, जिसमें अंदर नेत्रदान की प्रक्रिया को बाहर देखा जा सकेगा. 

नेत्रदान, अंगदान और देहदान समय की जरूरत- संभागीय आयुक्त
संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया ने कार्यालय परिसर में ज्योति रथ में उपस्थित इस नवाचार प्रयास का फीता काटकर उद्घाटन किया. देश की पहली नेत्रदान वाहिनी का संभागीय आयुक्त ने शुभारंभ किया और इस संस्था के कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि नेत्रदान,अंगदान और देहदान आने वाले समय की जरूरत हैं. इस बारे में प्रारंभ से ही परिवार के सदस्यों को जागरूक रहना चाहिए. चिकित्सा के क्षेत्र में यह एक चमत्कार से कम नहीं है कि मौत के करीब आया हुआ एक व्यक्ति, ब्रेनडेड व्यक्ति के अंगदान के माध्यम से पुन: जीवन पा सकता है. एक ब्रेन डेड व्यक्ति जाते-जाते नौ लोगों के जीवन को प्रकाशित कर जाता है.

वहीं संस्था संस्थापक डॉ संगीता गौड़ ने कहा कि हमारे नेत्रदान अभियान के अनवरत प्रयासों से अब परिजन स्वत: ही अपने दिवंगत परिजन के नेत्र दान करवाने के लिए कॉल कर लेते हैं. प्रारंभ में एक वर्ष में सिर्फ दो दिवंगतों के नेत्र दान में प्राप्त हुए थे. आज सभी के सम्मिलित प्रयासों से प्रतिदिन दो व्यक्तियों के नेत्र दान में प्राप्त हो रहे हैं. इसे पता चलता है कि लोगों में नेत्रदान के प्रति जागरूकता का प्रतिशत काफी बढ़ा है. संस्था की ओर से ज्योति मित्र, भरत गोयल और टिंकू ओझा का भी सहयोग रहा. मृत व्यक्ति से कॉर्निया प्राप्त करने की प्रक्रिया को टीवी पर दिखाया गया.

ये भी पढ़ें-Rajasthan News: 'महिलाएं देश की दिशा बदलने का सामर्थ्य रखती हैं', टिफिन विद दीदी कार्यक्रम में बोले ओम बिरला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget